Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● सपा के वरिष्ठ नेता रामगोविंद चौधरी का निधन, पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने PGI में ली अंतिम सांस
● UPITS 2026: अमित शाह ने किया यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 90 देशों के खरीदार पहुंचे ग्रेटर नोएडा
● ग्रेनो बस हादसा: पीड़ितों ने सुनाई खौफनाक कहानी, धुएं और चीख-पुकार के बीच बचाई जान
● यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो आज से, अमित शाह करेंगे उद्घाटन! सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद
● यूपी में चक्रवाती बारिश का अलर्ट, 42 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
● फतेहाबाद से भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस
● राहुल गांधी का बड़ा दावा: चुनावों में धांधली को लेकर 100 प्रतिशत यकीन, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
● टप्पल में YEIDA की बड़ी कार्रवाई, 30 हेक्टेयर जमीन से हटाया अवैध अतिक्रमण
● यूपीआईटीएस 2026: ग्लोबल सोर्सिंग हब बनेगा उत्तर प्रदेश, 85 देशों के 550 से ज्यादा खरीदार होंगे शामिल
● राहुल गांधी ने भाजपा की लगातार जीत पर उठाए सवाल, बोले- जहां लोकतंत्र नहीं वहां एंटी-इन्कंबेंसी भी नहीं
यूपी में चक्रवाती बारिश का अलर्ट, 42 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई के बीच मौसम ने एक बार फिर करवट ली है।
- sakshi choudhary
- 25 Sep, 2026
उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई के बीच मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में चक्रवाती बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार, 25 सितंबर को मौसम विभाग ने 13 जिलों में अति भारी बारिश का Orange Alert और 29 जिलों में भारी बारिश का Yellow Alert जारी किया है। इसके साथ ही 52 जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने और कई स्थानों पर मेघगर्जन व वज्रपात की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 25 और 26 सितंबर को बारिश तेज हो सकती है और इसका असर 27 सितंबर तक बना रह सकता है।
ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर और अयोध्या शामिल हैं। वहीं प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, अंबेडकर नगर, हमीरपुर और महोबा में भारी बारिश का येलो अलर्ट है।
बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। गुरुवार को प्रयागराज में 26 मिमी, सुल्तानपुर में 20.8 मिमी, अमेठी में 19.8 मिमी और गोरखपुर में 14.2 मिमी बारिश दर्ज हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से यह बारिश हो रही है। अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है। लोगों को Thunderstorm, Lightning और Strong Winds के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की सलाह दी जाती है।