Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेटर नोएडा: तिलपता से दादरी तक बनेगा 4 KM लंबा एलिवेटेड रोड, रोजाना 2 लाख लोगों को मिलेगी जाम से राहत
● Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 100 की जगह 75 KM की रफ्तार से दौड़ेंगी गाड़ियां, जानें कब तक लागू रहेगी नई स्पीड लिमिट
● Delhi-NCR Weather: राजधानी में बढ़ी ठंड, दिल्ली की हवा 'खराब' श्रेणी में; कई इलाकों में AQI 300 पार
● Greater Noida News: ढकी नंबर प्लेट वाली क्रेटा का चालान करने पर ट्रैफिक कांस्टेबल पर कार्रवाई, इंस्पेक्टर पिता पर अभद्रता के आरोप
● Greater Noida News: जेवर में रूसी कंपनी फार्मस्टैंडर्ड लगाएगी मेडिकल उपकरण निर्माण इकाई? यीडा क्षेत्र में प्रतिनिधिमंडल ने देखी जमीन
● ग्रेटर नोएडा जिला बार एसोसिएशन कलेक्ट्रेट चुनाव: सभी प्रत्याशियों के नामांकन वैध, 2 दिसंबर को होगा मतदान
● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण से निपटने के लिए पेड़ों की धुलाई, 30 से अधिक टैंकर तैनात
● ग्रेटर नोएडा के 10 से ज्यादा सेक्टरों के पार्कों का होगा कायाकल्प!
● ग्रेटर नोएडा में सुबह-सुबह चला प्राधिकरण का बुलडोजर, सहारा समतल में 3 एकड़ जमीन कब्जामुक्त
● FSSAI का बड़ा एक्शन! दो कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड, पांच के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मंजूरी
झांसी में दर्दनाक हादसा: सुकुवा-ढुकुवा डैम में डूबे तीन युवक, मौके पर मिले शव
उत्तर प्रदेश के झांसी में सुकुवा-ढुकुवा डैम में तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई।
- sakshi choudhary
- 29 Sep, 2026
उत्तर प्रदेश के झांसी में सुकुवा-ढुकुवा डैम में तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। मंगलवार सुबह डैम पर तैनात जेई की नजर पानी में पड़े तीन शवों पर गई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों शवों को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। प्रारंभिक जानकारी में तीनों की मौत डूबने से होने की बात सामने आई है। हालांकि, मौत की परिस्थितियों और घटनाक्रम की पूरी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी।
मृतकों की पहचान सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के पेंच मोहल्ला निवासी राज, नगरा निवासी रीतेश परिहार और नीरज के रूप में हुई है। बताया गया कि तीनों युवकों की गुमशुदगी संबंधित थानों में पहले से दर्ज थी। घटना की जानकारी मिलने पर बबीना प्रभारी निरीक्षक राहुल राठौर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल के पास एक बाइक भी खड़ी मिली, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर उसके संबंध में जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है।
हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि तीनों युवक डैम तक कब और किस वजह से पहुंचे थे और उनके साथ वास्तव में क्या हुआ। प्रारंभिक तौर पर डूबने से मौत की बात सामने आई है, लेकिन पुलिस के अनुसार अंतिम स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ होगी। डैम में एक साथ तीन युवकों के शव मिलने की घटना से परिजनों में भी शोक का माहौल है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।