Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेटर नोएडा में जाली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
● गौतमबुद्ध नगर में शिक्षक सम्मान समारोह, प्राथमिक से माध्यमिक स्तर तक विजेताओं के नाम घोषित
● किसानों के मुद्दों को लेकर भाकियू कृषक की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 4 फिसदी भूखंड और बैकलीज का मुद्दा उठाया
● किसानों के मुद्दों को लेकर भाकियू कृषक की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 4% भूखंड और बैकलीज का मुद्दा उठाया
● हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी तीनों फॉर्मेट की कप्तानी, बोलीं- खून-पसीना और समय सब दिया
● सीएम योगी बोले- मोबाइल से माइक्रोचिप तक पहुंचा यूपी, अब तकनीक का बाजार नहीं बल्कि निर्माता बन रहा प्रदेश
● यूपी राज्यसभा चुनाव: भाजपा के आठों प्रत्याशियों का प्रदेश मुख्यालय पर जोरदार स्वागत, आज दाखिल किया नामांकन
● शारदा स्कूल ऑफ नर्सिंग साइंस एंड रिसर्च में ‘एसेंसिया’ फ्रेशर समारोह का आयोजन
● ग्रेनो के किसानों के लिए बड़ी खबर, 2002 से 2013 के बीच अधिग्रहित जमीन पर 64.7 फीसदी अतिरिक्त मुआवजे का रास्ता साफ
● दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा, 6.46 करोड़ से तीन प्रमुख मार्गों पर लगेंगी नई स्ट्रीट लाइटें
यूपी राज्यसभा चुनाव: भाजपा के आठों प्रत्याशियों का प्रदेश मुख्यालय पर जोरदार स्वागत, आज दाखिल किया नामांकन
लखनऊ में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के घोषित आठों उम्मीदवार मंगलवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे।
- sakshi choudhary
- 06 Oct, 2026
लखनऊ में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के घोषित आठों उम्मीदवार मंगलवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। प्रत्याशियों के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद सभी उम्मीदवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में विधानसभा पहुंचे और राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होना है, जबकि नामांकन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है।
भाजपा ने उत्तर प्रदेश से धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी की ओर से घोषित सूची में मौजूदा राज्यसभा सांसदों को दोबारा मौका नहीं दिया गया है। भाजपा ने इन उम्मीदवारों के चयन में अलग-अलग सामाजिक और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को भी ध्यान में रखा है। धर्मपाल सिंह उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके हैं, जबकि राधाकांत ओझा वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। प्रियंका सिंह रावत पूर्व सांसद रह चुकी हैं और श्रुति गंगवार पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की बेटी हैं।
नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर होने वाला यह चुनाव आगामी विधानसभा चुनाव से पहले महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा ने फिलहाल आठ उम्मीदवार घोषित किए हैं, जबकि राज्य की बाकी सीटों को लेकर समाजवादी पार्टी समेत अन्य दलों की रणनीति पर भी नजर है। राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवारों के नामांकन के साथ ही यूपी में सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं।