Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● गोवर्धन पूजा पर पैतृक गांव वैदपुरा पहुंचे सचिन पायलट, राजेश पायलट गोलचक्कर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
● छठ पूजा पर एक्सप्रेसवे पर बढ़ेगा ट्रैफिक का दबाव, UPIDA ने किए विशेष इंतजाम
● ग्रेटर नोएडा PNB घोटाला: BTech पास बैंक चपरासी पर 10.24 करोड़ की हेराफेरी का आरोप, CBI ने दो को किया गिरफ्तार
● ग्रेटर नोएडा में 55 किलो गांजा पकड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार; टेलीग्राम से लेते थे ऑर्डर और ऑनलाइन पार्सल से करते थे सप्लाई
● दिल्ली-NCR में धुंध और प्रदूषण का डबल अटैक, कई इलाकों में AQI 400 के करीब; गुरुग्राम की हवा सबसे खराब
● खतौनी में नाम नहीं, जमीन पर बोर्ड नही, आखिर किसके भरोसे है प्राधिकरण की भूमि
● Diwali 2026: आज शाम इस शुभ मुहूर्त में करें मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा, जानें पूजा का सही समय और विधि
● ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में दीपावली उत्सव, प्रेम और सद्भाव का दिया संदेश
● दिवाली से पहले ग्रेटर नोएडा की सड़कें और गांव रोशनी से जगमगाए, 1200 स्ट्रीट लाइटें हुईं चालू
● जेवर में 100 दिन से धरने पर किसान, मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान; धरनास्थल पर ही मनाएंगे दिवाली
छठ पूजा पर एक्सप्रेसवे पर बढ़ेगा ट्रैफिक का दबाव, UPIDA ने किए विशेष इंतजाम
दीपावली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की है।
- sakshi choudhary
- 10 Nov, 2026
दीपावली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने सभी संबंधित एक्सप्रेसवे पर अतिरिक्त संसाधनों के साथ व्यवस्थाओं को पूरी क्षमता से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। त्योहारों के दौरान यात्रियों को सुरक्षित और सुगम सफर उपलब्ध कराने के लिए सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 24 घंटे मुस्तैद रहने को कहा गया है।
यातायात प्रबंधन से जुड़े कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त
यूपीडा के अनुसार, त्योहारों के दौरान एक्सप्रेसवे पर वाहनों की संख्या बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। संबंधित स्टाफ लगातार ड्यूटी पर रहेगा, ताकि यातायात का संचालन सुचारु बना रहे और किसी भी आपात स्थिति में यात्रियों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा सके। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के तहत यह व्यवस्था की गई है। प्राधिकरण का कहना है कि अतिरिक्त संसाधनों के साथ एक्सप्रेसवे पर व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है।
यात्रियों से धैर्य रखने और नियमों का पालन करने की अपील
यूपीडा ने वाहन चालकों से अपील की है कि छठ पूजा और दीपावली के दौरान एक्सप्रेसवे पर यातायात का दबाव बढ़ने से कुछ स्थानों पर इंतजार करना पड़ सकता है। ऐसे में चालक अनावश्यक जल्दबाजी न करें और धैर्य बनाए रखें। वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें। प्राधिकरण ने यात्रियों से व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। यूपीडा का कहना है कि त्योहारों के दौरान सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक आवागमन सुनिश्चित करने के लिए उसका स्टाफ 24×7 सक्रिय रहेगा।