Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भगवान चित्रगुप्त का तृतीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया, श्रद्धालुओं को प्रसाद में बांटी गई कलम
● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो को मंजूरी मिलने पर विकास समिति ने जताई खुशी, बोली- अब आश्वासन नहीं, धरातल पर काम चाहिए
● यूपी: सीएम योगी ने 1,146 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, 4,300 किसान परिवारों को मिले 215 करोड़ रुपये
● दिल्ली में शुरू हुई यमुना क्रूज सेवा, 500 रुपये में मिलेगा 40 मिनट का सफर
● नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पुरानी गाड़ियों पर लगी रोक, GRAP-3 के तहत BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल वाहन नहीं चलेंगे
● गोवर्धन पूजा पर पैतृक गांव वैदपुरा पहुंचे सचिन पायलट, राजेश पायलट गोलचक्कर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
● छठ पूजा पर एक्सप्रेसवे पर बढ़ेगा ट्रैफिक का दबाव, UPIDA ने किए विशेष इंतजाम
● ग्रेटर नोएडा PNB घोटाला: BTech पास बैंक चपरासी पर 10.24 करोड़ की हेराफेरी का आरोप, CBI ने दो को किया गिरफ्तार
● ग्रेटर नोएडा में 55 किलो गांजा पकड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार; टेलीग्राम से लेते थे ऑर्डर और ऑनलाइन पार्सल से करते थे सप्लाई
● दिल्ली-NCR में धुंध और प्रदूषण का डबल अटैक, कई इलाकों में AQI 400 के करीब; गुरुग्राम की हवा सबसे खराब
यूपी: सीएम योगी ने 1, 146 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, 4, 300 किसान परिवारों को मिले 215 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को युवाओं और किसानों को बड़ी सौगात दी।
- sakshi choudhary
- 11 Nov, 2026
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को युवाओं और किसानों को बड़ी सौगात दी। लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग में चयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों (Junior Assistants) को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 4,300 किसान परिवारों को 215 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और राजस्व राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर भी मौजूद रहे। सरकार के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ दुर्घटना से प्रभावित किसान परिवारों को आर्थिक सहारा देना है।
2017 से पहले भर्ती बोर्ड के अधिकारी बंधक बने रहते थे: सीएम योगी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2017 से पहले की भर्ती व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पहले नियुक्ति बोर्ड के अधिकारी बंधक बने रहते थे। उस समय स्थिति ऐसी थी कि परीक्षा कोई देता था और नियुक्ति पत्र किसी दूसरे व्यक्ति को मिल जाता था। मुख्यमंत्री ने मुन्ना भाई एमबीबीएस फिल्म का जिक्र करते हुए पुरानी भर्ती व्यवस्था पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने का काम किया है। अब सरकारी नौकरियों में सिफारिश के बजाय योग्यता को प्राथमिकता दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में कार्य-संस्कृति में बदलाव आया है और युवाओं को निष्पक्ष प्रक्रिया के माध्यम से अवसर मिल रहे हैं।
किसान परिवारों को 215 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद
मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत 4,300 लाभार्थी किसान परिवारों को कुल 215 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की। इस योजना का उद्देश्य दुर्घटना में मृत्यु या दिव्यांगता से प्रभावित किसानों और उनके परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। सहायता राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट के समय किसान परिवारों को आर्थिक सहायता देना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। कार्यक्रम के माध्यम से सरकार ने युवाओं के रोजगार और किसानों की सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं के लिए यह सरकारी सेवा में नई शुरुआत है, वहीं आर्थिक सहायता पाने वाले किसान परिवारों को भी बड़ी राहत मिली है.