Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● यूपी में PDA की काट के लिए BJP की नई रणनीति, पश्चिम क्षेत्र की कमान गुर्जर नेता नवाब सिंह नागर को
● दिल्ली से खुर्जा तक दौड़ सकती है नमो भारत ट्रेन, दादरी और दनकौर को जोड़ने की मांग
● Greater Noida News: 77.66 करोड़ रुपये के RERA बकाये पर तीन बिल्डर डायरेक्टर गिरफ्तार, 15 दिन के लिए जेल भेजे गए
● दिल्ली-NCR में प्रदूषण ने तोड़ा तीन साल का रिकॉर्ड, दिवाली से पहले ही जहरीली हुई हवा
● महंगाई का एक और झटका! मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, 12 नवंबर से 4 रुपये तक महंगा मिलेगा दूध
● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण के चलते कक्षा 5 तक के स्कूल हाइब्रिड मोड में चलेंगे, बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जारी किए निर्देश
● ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भगवान चित्रगुप्त का तृतीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया, श्रद्धालुओं को प्रसाद में बांटी गई कलम
● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो को मंजूरी मिलने पर विकास समिति ने जताई खुशी, बोली- अब आश्वासन नहीं, धरातल पर काम चाहिए
● यूपी: सीएम योगी ने 1,146 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, 4,300 किसान परिवारों को मिले 215 करोड़ रुपये
● दिल्ली में शुरू हुई यमुना क्रूज सेवा, 500 रुपये में मिलेगा 40 मिनट का सफर
यूपी में PDA की काट के लिए BJP की नई रणनीति, पश्चिम क्षेत्र की कमान गुर्जर नेता नवाब सिंह नागर को
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने समाजवादी पार्टी के PDA फॉर्मूले का मुकाबला करने के लिए पश्चिमी यूपी में जातीय समीकरण साधने की तैयारी तेज कर दी है।
- sakshi choudhary
- 12 Nov, 2026
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने समाजवादी पार्टी के PDA फॉर्मूले का मुकाबला करने के लिए पश्चिमी यूपी में जातीय समीकरण साधने की तैयारी तेज कर दी है। पार्टी ने संगठन में पिछड़ा वर्ग के नेताओं को अहम जिम्मेदारियां देकर साफ संकेत दिया है कि आगामी चुनाव में OBC समुदायों की भूमिका महत्वपूर्ण रहने वाली है। इसी रणनीति के तहत गुर्जर समाज के नेता नवाब सिंह नागर को भाजपा के पश्चिम क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी जाट, गुर्जर, पाल, सैनी, मौर्य और कश्यप जैसे समुदायों के बीच अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने पर ध्यान दे रही है.
गुर्जर, जाट और पाल नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी
भाजपा ने संगठन में अलग-अलग समुदायों के नेताओं को महत्वपूर्ण पद सौंपे हैं। गुर्जर समाज से नवाब सिंह नागर को पश्चिम क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि महामेधा नागर को प्रदेश कार्यकारिणी में जगह दी गई है। पाल समाज से प्रकाश पाल को प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कमान सौंपी गई है। वहीं, जाट समुदाय को साधने के लिए मेरठ के देवेंद्र सिंह को किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। शामली के एमएलसी मोहित बेनीवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष और मथुरा के विधायक राजेश चौधरी को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी का प्रयास है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभावशाली सामाजिक वर्गों को संगठन में पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिले।
2024 के चुनाव के बाद OBC वोट बैंक पर फोकस
2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के PDA यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक फॉर्मूले को राजनीतिक सफलता मिली थी। इसके बाद भाजपा ने गैर-यादव OBC और दलित समुदायों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने पर जोर दिया है। पार्टी की रणनीति में बूथ स्तर पर सामाजिक समीकरणों के अनुसार कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय करना और सरकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाना शामिल है। सैनी, पाल, प्रजापति और कश्यप समाज के कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय करने की तैयारी भी की जा रही है। 2022 और 2024 के चुनाव में जिन सीटों पर भाजपा को हार मिली थी या जीत का अंतर कम रहा था, वहां विशेष संगठनात्मक गतिविधियां चलाने की योजना है।
2027 के चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी पर नजर
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट, गुर्जर और अन्य पिछड़े वर्गों का चुनावी प्रभाव काफी अहम माना जाता है। भाजपा राष्ट्रीय लोकदल के साथ गठबंधन को भी अपने राजनीतिक समीकरण का हिस्सा मान रही है। वहीं, समाजवादी पार्टी PDA के जरिए पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों को एकजुट करने की कोशिश कर रही है। ऐसे में भाजपा की नई संगठनात्मक नियुक्तियों को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी की समरसता संकल्प यात्रा भी 26 नवंबर को मेरठ पहुंचेगी। इसमें करीब 20 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना जताई गई है।