Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● जेवर में किसान आंदोलन का बड़ा अपडेट! महापंचायत के बाद झुका प्रशासन, अब 23 नवंबर को यमुना प्राधिकरण में होगी निर्णायक वार्ता
● हुनरमंद युवा ही बनाएंगे विकसित भारत की मजबूत नींव, पीएम मोदी ने कौशल विकास को बताया देश की ताकत
● कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा के निशाने पर Meta, भारत में क्यों बढ़ रहे विवाद? हैदराबाद से गुरुग्राम तक क्या है पूरा मामला
● जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर होगी FIR, ग्रेटर नोएडा में 2436 इन्यूमेरेटर और 330 सुपरवाइजर तैनात
● 50 फीसदी से ज्यादा लोगों को नहीं पता कि उन्हें है हाई बीपी, दीवार के सहारे की जाने वाली एक्सरसाइज से मिल सकता है फायदा
● यूपी स्पेशल TET का रिजल्ट घोषित, 17 दिन में जारी हुआ परिणाम
● ई-गन्ना प्रणाली से किसानों को मिल रहीं डिजिटल सुविधाएं, सर्वे से भुगतान तक की जानकारी ऑनलाइन
● 'मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना रह नहीं सकता', पीएम मोदी ने गिनाईं उपलब्धियां
● ग्रेटर नोएडा में सड़कों पर धूल मिलने पर दो कंपनियों पर 1.50 लाख का जुर्माना, तीनों ACEO ने किया निरीक्षण
● ग्रेटर नोएडा में निवेश करना चाहती हैं रूस की कंपनियां, प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ हुई बैठक
यूपी स्पेशल TET का रिजल्ट घोषित, 17 दिन में जारी हुआ परिणाम
लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों के लिए आयोजित विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (Special TET 2026) का परिणाम घोषित कर दिया है।
- sakshi choudhary
- 21 Nov, 2026
लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों के लिए आयोजित विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (Special TET 2026) का परिणाम घोषित कर दिया है। शुक्रवार, 20 नवंबर की देर रात जारी हुए नतीजों में कुल 93,681 अभ्यर्थियों में से 38,902 शिक्षक सफल हुए हैं। इस तरह परीक्षा में करीब 41.5 प्रतिशत अभ्यर्थी ही पास हो सके। खास बात यह है कि आयोग ने 3 नवंबर को आयोजित परीक्षा का परिणाम महज 17 दिनों में जारी कर दिया।
परीक्षा के प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 1 से 5 तक में 50,666 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 15,159 शिक्षक सफल घोषित किए गए। इस स्तर पर पास होने वालों का प्रतिशत करीब 30 रहा। वहीं उच्च प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 6 से 8 तक की परीक्षा में 43,015 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 23,743 सफल हुए। इस स्तर पर करीब 55 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की। दोनों स्तरों को मिलाकर कुल 38,902 शिक्षक सफल हुए हैं।
आयोग के अनुसार, सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्र जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना अनुक्रमांक और जन्मतिथि दर्ज करके प्रमाण-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसे डिजिलॉकर के माध्यम से डाउनलोड करने की सुविधा भी जल्द उपलब्ध कराई जाएगी। यह विशेष परीक्षा बेसिक शिक्षा विभाग में पहले से कार्यरत शिक्षकों के लिए आयोजित की गई थी।