Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा के उद्योगों में युवाओं को मिलेगा काम सीखने का मौका, ITI और उद्यमियों के बीच बढ़ेगा तालमेल, अप्रेंटिस को मिलेंगे 1500 रुपये महीने ● नोएडा की 212 करोड़ की सेफ सिटी परियोजना फिर अटकी, चौथी बार बढ़ाई टेंडर की तारीख, अब 10 दिसंबर तक आवेदन ● नोएडा एलिवेटेड रोड: 38 दिन बाद भी नहीं बनी मरम्मत की योजना, एक लेन बंद होने से कई सेक्टरों में लग रहा जाम ● छात्रों को मिला नया होमवर्क, घर में तलाशेंगे 18 साल के नए वोटर, 1500 से अधिक स्कूलों को निर्देश ● जनगणना 2027: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहरवासियों से की स्व-गणना की अपील, 30 नवंबर तक ऑनलाइन भरें परिवार का ब्योरा ● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए प्राधिकरण ने तेज की कार्रवाई, 11 हॉटस्पॉट पर रहेगी विशेष निगरानी ● ग्रेटर नोएडा में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान, दुकानदारों पर 16 हजार रुपये का जुर्माना ● ग्रेटर नोएडा के बिसरख डूब क्षेत्र में चला प्राधिकरण का बुलडोजर, 12 हजार वर्ग मीटर जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त ● ग्रेटर नोएडा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताए बीमारियों से बचाव के तरीके ● PM मोदी की अपील के बाद RBI गवर्नर की दो टूक: ट्रेड डील का फायदा उठाने में भारतीय

गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर बदले, 28 IPS अधिकारियों के तबादले

नोएडा/लखनऊ: उत्तर प्रदेश शासन ने शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के प्रमुखों की अदला-बदली की गई है।
top-news

नोएडा/लखनऊ: उत्तर प्रदेश शासन ने शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के प्रमुखों की अदला-बदली की गई है। गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वहीं, गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर रहे 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी जे. रविंद्र गौड़ अब गौतमबुद्ध नगर के नए पुलिस कमिश्नर होंगे। इस बदलाव के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा की पुलिस व्यवस्था की कमान उनके हाथों में होगी।


तबादला सूची में गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के अन्य अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। पुलिस उपायुक्त सुनीति को गौतमबुद्ध नगर से हटाकर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय, लखनऊ में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, पुलिस उपायुक्त प्रीति यादव को 15वीं वाहिनी पीएसी, आगरा का सेनानायक नियुक्त किया गया है। अपर पुलिस उपायुक्त नीतू का गौतमबुद्ध नगर में किया गया तबादला निरस्त कर उन्हें लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट भेजा गया है। इसके अलावा प्रदेश के कई अन्य जिलों और पुलिस कमिश्नरेट में भी वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल को प्रयागराज भेजा गया है, जबकि प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया को अपर पुलिस महानिदेशक, स्थापना बनाया गया है।


इस प्रशासनिक फेरबदल में लखनऊ, आगरा, वाराणसी, अयोध्या, मुरादाबाद और अन्य पुलिस इकाइयों में भी नई तैनातियां की गई हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के तबादलों के साथ पीएसी, पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों और विभिन्न विशेष इकाइयों में भी बदलाव किए गए हैं। गौतमबुद्ध नगर में नए पुलिस कमिश्नर जे. रविंद्र गौड़ की नियुक्ति को नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब सभी की नजरें उनके कार्यभार संभालने और जिले की कानून-व्यवस्था को लेकर आगे की प्राथमिकताओं पर रहेंगी।