Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● भाकियू अराजनैतिक से चार गांवों के किसानों ने बनाई दूरी, बोले- अब खुद लड़ेंगे अपने मुद्दों की लड़ाई ● ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में भैंसों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा ● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर

Salman Khan: सलमान खान की सुरक्षा में चूक, दो दिन में घर में घुसे दो अंजान लोग

top-news

Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्षा में गंभीर चूक सामने आई है। बीते दो दिनों में दो अंजान लोगों ने उनके मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश की। पहली घटना 20 मई की है, जब एक युवक जितेन्द्र कुमार सिंह, जो छत्तीसगढ़ से बताया जा रहा है, कार के पीछे छिपकर बिल्डिंग में घुस गया। सिक्योरिटी गार्ड्स ने उसे एंट्रेंस गेट पर पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

Salman Khan: 21 मई को इस अंजान शख्स ने की सलमान के घर में एंट्री

वहीं जानकारी के लिए बता दे कि इसके अगले दिन यानी 21 मई की रात एक महिला, जिसका नाम ईशा छाबड़ा है, ने लिफ्ट से सीधे सलमान के घर तक पहुंचने की कोशिश की। रात करीब 3:30 बजे गार्ड्स ने उसे पकड़कर बांद्रा पुलिस को सौंपा। महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर गुरुवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

जाँच में जुटी मुंबई पुलिस 

मुंबई पुलिस ने Salman Khan के घर हुए दोनों घटनाओं की पुष्टि की है। गौरतलब है कि पिछले साल अप्रैल में सलमान के घर पर फायरिंग भी हुई थी, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी। उस घटना के बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्हें Y+ सिक्योरिटी मिली हुई है, फिर भी लगातार सुरक्षा में सेंध चिंता का विषय है।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

फेसबुक पर फॉलो करे :   / newspapernoi.