Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● भाकियू अराजनैतिक से चार गांवों के किसानों ने बनाई दूरी, बोले- अब खुद लड़ेंगे अपने मुद्दों की लड़ाई ● ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में भैंसों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा ● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर

Greater Noida: अल्फा और बीटा सेक्टरों में पानी की किल्लत, 20 हजार लोग हुए परेशान

top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के अल्फा वन, अल्फा टू और बीटा सेक्टर में गुरुवार को पानी की आपूर्ति ठप रही, जिससे करीब 20 हजार लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही पानी नहीं आने के कारण लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से प्रभावित हो गई। कई लोग बिना नहाए ही ऑफिस जाने को मजबूर हो गए, वहीं कुछ लोगों ने पानी खरीदकर मंगाया। हालात को देखते हुए प्राधिकरण ने कुछ जगहों पर पानी के टैंकर भेजे, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली।

Greater Noida: आँधी की वजह से नहीं आया सेक्टरों में पानी

परेशानी की बड़ी वजह ग्रेटर नोएडा में बुधवार रात आई आंधी थी, जिससे बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई थी। देर रात तक बिजली नहीं आई, जिसके कारण लोग मोटर नहीं चला सके और पानी नहीं भर पाए। सुबह जब लोग नलों के पास पहुंचे तो पता चला कि नलकूपों में बिजली न होने से पानी की सप्लाई ही नहीं हो पाएगी। इससे लोगों की दिक्कतें और बढ़ गईं।

पहले भी अल्फा सेक्टर में देखी गई है दिक्कत

एक महीने पहले भी ग्रेटर नोएडा के अल्फा सेक्टर में इसी तरह की समस्या सामने आई थी, जब पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। अब फिर से सप्लाई में बाधा आने से लोग नाराज हैं और नियमित व्यवस्था की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्राधिकरण को इस समस्या का स्थायी समाधान निकालना चाहिए ताकि हर बार उन्हें ऐसी मुसीबतों का सामना न करना पड़े।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

फेसबुक पर फॉलो करे :   / newspapernoi.