Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● भाकियू अराजनैतिक से चार गांवों के किसानों ने बनाई दूरी, बोले- अब खुद लड़ेंगे अपने मुद्दों की लड़ाई ● ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में भैंसों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा ● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर

Noida Authority: गौशाला का निरीक्षण कर संजय खत्री ने दिए सुधार के निर्देश

top-news

Noida Authority: नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजय कुमार खत्री ने आज सैक्टर-14A स्थित गौशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौशाला की साफ-सफाई, गौवंशों की देखभाल, स्वास्थ्य प्रबंधन और भवन की स्थिति का बारीकी से जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान कई कमियाँ पाई गईं जिनमें सफाई व्यवस्था, संरचनात्मक मरम्मत और पशुओं के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं।

खत्री ने मौके पर ही संबंधित विभागों को इन कमियों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि गौवंशों की देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण में पशुओं का रहना हमारी प्राथमिकता है और इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

यह कदम नोएडा प्राधिकरण की समर्पित पशु कल्याण नीति और स्मार्ट सिटी मिशन के तहत लिया गया है। खत्री ने बताया कि प्राधिकरण जिम्मेदार शहरी प्रबंधन की दिशा में लगातार प्रयासरत है, और इस तरह के निरीक्षण भविष्य में भी जारी रहेंगे ताकि हर स्तर पर व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।