Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● भाकियू अराजनैतिक से चार गांवों के किसानों ने बनाई दूरी, बोले- अब खुद लड़ेंगे अपने मुद्दों की लड़ाई ● ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में भैंसों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा ● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर

Greater Noida Authority: पंचमुखी फ्लैट में गंदे पानी से 300 लोग बीमार, GNIDA कराएगा जलाशयों की सफाई

top-news

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-3 स्थित पंचमुखी जनता फ्लैट में लगातार दूषित पानी की शिकायतों के बाद GNIDA (ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण) ने बड़ा फैसला लिया है। यहां बीते छह महीनों से खराब पेयजल की वजह से लोगों की तबीयत बिगड़ रही थी। अब तक लगभग 300 लोग बीमार हो चुके हैं, जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं। एक निवासी ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी को पीलिया हो गया है।

शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए GNIDA ने UGR (अंडर ग्राउंड रिजर्वायर्स) और सभी जलाशयों की सफाई कराने का निर्णय लिया है। जांच में पानी का TDS स्तर सामान्य पाया गया, लेकिन इससे पानी की पूरी गुणवत्ता साबित नहीं होती। कई लोगों ने बताया कि आरओ लगाने के बाद भी पानी की स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। इसके अलावा प्राधिकरण ने पंचमुखी फ्लैट की पेयजल पाइप लाइन को बदलने का प्रस्ताव भी तैयार किया है।

सोसाइटी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सतपाल यादव ने बताया कि अब तक प्राधिकरण ने कोई पक्की व्यवस्था नहीं की है, जिससे लोगों में नाराजगी है। लगभग 600 परिवारों वाली इस सोसाइटी में लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई है। GNIDA ने अब जून से सभी जलाशयों की सफाई का काम शुरू करने का आश्वासन दिया है, ताकि लोगों को स्वच्छ पानी मिल सके।