Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● भाकियू अराजनैतिक से चार गांवों के किसानों ने बनाई दूरी, बोले- अब खुद लड़ेंगे अपने मुद्दों की लड़ाई ● ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में भैंसों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा ● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में फैक्ट्रियों के पंजीकरण के लिए सेक्टरवार शिविर लगाए जाएंगे

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में अपंजीकृत फैक्ट्रियों को पंजीकृत कराने के लिए जल्द ही सेक्टरवार शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में मंगलवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें कारखाना विभाग और औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि फैक्ट्रियों का पंजीकरण शिविरों के माध्यम से किया जाएगा।

जानकारी के लिए बता दे कि Greater Noida में यह शिविर उत्तर प्रदेश सरकार की वन ट्रिलियन इकोनॉमी योजना के तहत लगाए जाएंगे। इनका उद्देश्य अपंजीकृत फैक्ट्रियों को सरकारी रिकॉर्ड में लाकर राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना है। पंजीकरण की प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहले चरण में न्यूनतम दस्तावेजों के साथ अस्थायी पंजीकरण किया जाएगा। दूसरे चरण में फैक्ट्री विभाग द्वारा मांगे गए 19 दस्तावेज अपलोड कर अंतिम पंजीकरण पूरा किया जाएगा।

बैठक में एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने बताया कि सेक्टर-12 से शिविर की शुरुआत होगी, जिसका शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा। इस बैठक में प्राधिकरण के ओएसडी नवीन कुमार सिंह, प्रबंधक अरविंद मोहन सिंह, इंडस्ट्रियल बिजनेस संगठन के अध्यक्ष अमित उपाध्याय, राकेश अग्रवाल, आईआईए से आशुतोष, आईईए से सूर्यकांत तोमर और कई उद्यमी मित्र शामिल हुए।