Noida: मोतीपुर गांव में चार दिन से बिजली गुल, गर्मी और पानी की भारी परेशानी
- sakshi choudhary
- 20 May, 2025
Noida: मोतीपुर गांव के लोग इन दिनों बिजली संकट से जूझ रहे हैं। पिछले चार दिनों से गांव में बिजली नहीं आ रही है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार ने गांवों में कम से कम 18 घंटे बिजली देने का आदेश दिया है, लेकिन बिजली कंपनी एनपीसीएल सरकार के इस आदेश को भी नहीं मान रही है।
बिजली न होने से गांव में पानी की भी किल्लत हो गई है। हैंडपंप और मोटर न चलने से ग्रामीणों को पानी के लिए आस-पास के गांवों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। गर्मी में पानी न मिलने से लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से बिगड़ गई है। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है।
गांव के मनवीर सहित कई लोगों ने एनपीसीएल से लेकर जनप्रतिनिधियों तक गुहार लगाई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। बच्चों ने स्कूल जाना बंद कर दिया है क्योंकि बिना बिजली और पानी के पढ़ाई करना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द बिजली बहाल की जाए ताकि उनका जीवन फिर से सामान्य हो सके।