Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● भाकियू अराजनैतिक से चार गांवों के किसानों ने बनाई दूरी, बोले- अब खुद लड़ेंगे अपने मुद्दों की लड़ाई ● ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में भैंसों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा ● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर

Operation Sindoor: Rahul Gandhi ने एक बार फिर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर S Jaishankar पर लगाया गंभीर आरोप

top-news

Operation Sindoor: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर पर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सरकार पर पाकिस्तान को पहले से जानकारी देने का आरोप दोहराया। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “जयशंकर की चुप्पी बहुत कुछ कहती है, और ये चुप्पी देश के लिए खतरनाक है।” उन्होंने यह भी पूछा कि अगर पाकिस्तान को पहले से जानकारी थी, तो भारत ने कितने लड़ाकू विमान खोए?

राहुल गांधी ने दावा किया कि सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू होने से पहले पाकिस्तान को सूचना दी थी, जो एक “अपराध” है। उन्होंने यह भी पूछा कि इस फैसले को किसने मंजूरी दी और इसका नुकसान कितना हुआ। कांग्रेस नेता ने कहा कि देश को सच जानने का अधिकार है और यह कोई चूक नहीं, बल्कि एक बड़ा अपराध है।

सरकार की ओर से विदेश मंत्रालय ने इन आरोपों को गलत बताया और कहा कि राहुल गांधी ने जयशंकर के बयान को गलत तरीके से पेश किया है। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन शुरू होने के बाद पाकिस्तान को बताया गया कि हमला केवल आतंकियों के ठिकानों पर है, सेना पर नहीं। PIB की फैक्ट-चेक यूनिट ने भी इस दावे को झूठा बताया कि पाकिस्तान को पहले से जानकारी दी गई थी।