Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● भाकियू अराजनैतिक से चार गांवों के किसानों ने बनाई दूरी, बोले- अब खुद लड़ेंगे अपने मुद्दों की लड़ाई ● ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में भैंसों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा ● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर

Greater Noida: Alpha-1 कमर्शियल बेल्ट के फूड स्टोर में भीषण आग, बड़ा हादसा टला

top-news

ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे अल्फा-1 कमर्शियल बेल्ट में स्थित एक फूड स्टोर ‘बर्गर सिंह’ में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और दुकानदारों सहित राहगीरों में अफरातफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास की दुकानों को भी खाली कराना पड़ा।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। राहत की बात रही कि आग लगने के समय स्टोर में मौजूद सभी कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकल आए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग की चपेट में आकर दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि पुलिस और दमकल विभाग की टीमें घटनास्थल की जांच कर रही हैं ताकि आग लगने के सही कारण का पता चल सके। इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारी और लोग काफी डरे हुए हैं और बिजली से जुड़े उपकरणों की जांच कर रहे हैं ताकि ऐसे हादसे दोबारा न हों।