Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● भाकियू अराजनैतिक से चार गांवों के किसानों ने बनाई दूरी, बोले- अब खुद लड़ेंगे अपने मुद्दों की लड़ाई ● ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में भैंसों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा ● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर

Greater Noida: गौतमबुद्धनगर में अनधिकृत बसों के खिलाफ चला विशेष अभियान, पहले दिन 25 बसें बंद

top-news

Greater Noida: गौतमबुद्धनगर जिले में परिवहन विभाग ने अनाधिकृत रूप से चल रही बसों और ओवरलोडिंग के खिलाफ 15 से 17 मई तक विशेष अभियान शुरू किया है। यह कदम उत्तर प्रदेश परिवहन आयुक्त और जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर उठाया गया है। अभियान के पहले दिन ही 25 बसों को बंद किया गया, जिनमें से कई बसें बिना परमिट चल रही थीं और क्षमता से अधिक सवारी ले जा रही थीं।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण पांडे ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करना और यात्रियों को बेहतर सुविधा देना है। पहले दिन की कार्रवाई में 9 बसें मोरना डिपो की और 16 अन्य बसें अनधिकृत संचालन और ओवरलोडिंग के कारण बंद की गईं।

यह कार्रवाई यमुना एक्सप्रेसवे, ग्रेटर नोएडा, महामाया फ्लाईओवर, सेक्टर-37, परीचौक और अन्य प्रमुख मार्गों पर की गई। अभियान का उद्देश्य है कि बिना परमिट या नियमों का उल्लंघन कर चलने वाली बसों को रोका जाए, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना कम हो और यात्री सुरक्षित यात्रा कर सकें।