Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● भाकियू अराजनैतिक से चार गांवों के किसानों ने बनाई दूरी, बोले- अब खुद लड़ेंगे अपने मुद्दों की लड़ाई ● ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में भैंसों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा ● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर

Greater Noida: लीजबैक मामलों पर एसआईटी की सुनवाई, किसानों को मिला दूसरा मौका

top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में बुधवार को किसानों के लीजबैक से जुड़े 83 मामलों पर विशेष जांच दल (एसआईटी) ने सुनवाई की। एसआईटी अध्यक्ष डॉ. अरुणवीर सिंह ने इन मामलों की समीक्षा की। उनके साथ एसीईओ सुनील कुमार सिंह, ओएसडी गिरीश कुमार झा और एसडीएम जितेंद्र गौतम भी मौजूद रहे। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चली इस सुनवाई में किसानों से साक्ष्य मांगे गए और उनके बयान दर्ज किए गए। इस सुनवाई की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

इससे पहले एसआईटी की टीम ने खैरपुर गुर्जर गांव जाकर किसानों का पक्ष सुना था। उस समय कुछ किसान जरूरी दस्तावेज नहीं दिखा पाए थे। इस कारण उन्हें एक और मौका दिया गया। बुधवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड रूम में दोबारा सुनवाई हुई। एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि कुछ किसान किसी कारणवश अभिलेख नहीं दिखा सके थे, इसलिए उन्हें फिर से दस्तावेज जमा करने का अवसर मिला।

ज्ञात हो कि ग्रेटर नोएडा में लीजबैक के मामलों में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद शासन ने एसआईटी गठित की थी। इस जांच समिति की अध्यक्षता यीडा के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह कर रहे हैं। अब तक जांच के आधार पर शासन 1451 मामलों में लीजबैक की अनुमति दे चुका है। किसानों को न्याय दिलाने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए यह प्रक्रिया लगातार चल रही है।