Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● भाकियू अराजनैतिक से चार गांवों के किसानों ने बनाई दूरी, बोले- अब खुद लड़ेंगे अपने मुद्दों की लड़ाई ● ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में भैंसों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा ● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर

Greater Noida के एम.सी. गोपीचंद इंटर कॉलेज का शानदार परीक्षा परिणाम आया सामने

top-news

Greater Noida: एम.सी. गोपीचंद इंटर कॉलेज ने सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के 2025 परीक्षा परिणाम में बेहतरीन प्रदर्शन कर क्षेत्र में नाम रोशन किया है। कक्षा 12 में निखिल कुमार ने 96% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। कु. साक्षी भाटी ने 95.2% अंकों के साथ दूसरा और कु. चंचल ने 92.2% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान पाया। वहीं आर्यन कुमार (91.8%), कु. वंशिका (91%) और प्रिंस भाटी (90.6%) ने क्रमशः चौथा, पाँचवाँ और छठा स्थान प्राप्त किया।

विषयवार प्रदर्शन की बात करें तो कक्षा 12 में कु. अमीषा नागर ने फिजिकल एजुकेशन में 100 अंक प्राप्त किए। निखिल कुमार ने बायोलॉजी में 98 और हिंदी में 97 अंक प्राप्त किए। रौनक ने अकाउंटेंसी में 95 अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा 10 में अर्णव शर्मा ने 97.6% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। कु. इशिता नागर (96%), पियूष (95.6%), कुणाल नागर (94.6%), कु. तनिष्का (93.4%), कु. नीतिपाल (92.4%), कु. अनवी शर्मा (91.4%) तथा कु. आस्था तिवारी व कु. वंशिका नागर (90.2%) ने क्रमशः उच्च स्थान प्राप्त किए।

कक्षा 10 में पियूष ने साइंस में 100 अंक प्राप्त कर सभी को प्रभावित किया। इशिता नागर ने हिंदी में 99 और गणित में 96 अंक, कुणाल नागर ने सोशल साइंस में 97, और अर्णव शर्मा ने आईटी में 98 तथा इंग्लिश में 97 अंक प्राप्त किए। विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री करतार सिंह जी, प्रधानाचार्य श्री विजयपाल सिंह जी और प्रशासनिक प्रमुख श्री सौरभ सिंह जी ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और शिक्षकों के योगदान की सराहना की।