Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● जेवर में किसान आंदोलन का बड़ा अपडेट! महापंचायत के बाद झुका प्रशासन, अब 23 नवंबर को यमुना प्राधिकरण में होगी निर्णायक वार्ता
● हुनरमंद युवा ही बनाएंगे विकसित भारत की मजबूत नींव, पीएम मोदी ने कौशल विकास को बताया देश की ताकत
● कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा के निशाने पर Meta, भारत में क्यों बढ़ रहे विवाद? हैदराबाद से गुरुग्राम तक क्या है पूरा मामला
● जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर होगी FIR, ग्रेटर नोएडा में 2436 इन्यूमेरेटर और 330 सुपरवाइजर तैनात
● 50 फीसदी से ज्यादा लोगों को नहीं पता कि उन्हें है हाई बीपी, दीवार के सहारे की जाने वाली एक्सरसाइज से मिल सकता है फायदा
● यूपी स्पेशल TET का रिजल्ट घोषित, 17 दिन में जारी हुआ परिणाम
● ई-गन्ना प्रणाली से किसानों को मिल रहीं डिजिटल सुविधाएं, सर्वे से भुगतान तक की जानकारी ऑनलाइन
● 'मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना रह नहीं सकता', पीएम मोदी ने गिनाईं उपलब्धियां
● ग्रेटर नोएडा में सड़कों पर धूल मिलने पर दो कंपनियों पर 1.50 लाख का जुर्माना, तीनों ACEO ने किया निरीक्षण
● ग्रेटर नोएडा में निवेश करना चाहती हैं रूस की कंपनियां, प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ हुई बैठक
'मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना रह नहीं सकता', पीएम मोदी ने गिनाईं उपलब्धियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के आईआईटी खड़गपुर में संस्थान के प्लेटिनम जुबली समारोह को संबोधित किया।
- sakshi choudhary
- 21 Nov, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के आईआईटी खड़गपुर में संस्थान के प्लेटिनम जुबली समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत की तकनीकी प्रगति, युवाओं की क्षमता, सेमीकंडक्टर क्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिशों और गरीबी उन्मूलन को लेकर अपनी बात रखी। पीएम ने कहा कि देश को अपनी सोच की सीमाएं तोड़कर नई संभावनाओं की ओर बढ़ना होगा। उन्होंने कहा, "मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना रह नहीं सकता।" उनके संबोधन में विकसित भारत के लक्ष्य और देश की उपलब्धियों का जिक्र प्रमुखता से रहा।
50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने का दावा
आईआईटी खड़गपुर में प्रधानमंत्री ने विश्व बैंक की हालिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि भारत में पिछले 12 से 13 वर्षों के दौरान करीब 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है। उन्होंने इसे सोच और नीतियों में बदलाव का परिणाम बताया। पीएम मोदी ने कहा कि पहले गरीबी को ऐसी समस्या माना जाता था, जिसे दूर करना संभव नहीं है। उन्होंने शौचालय निर्माण का उदाहरण देते हुए कहा कि गरीब परिवारों और खासकर महिलाओं के लिए शौचालय की सुविधा बेहद जरूरी है। उनके मुताबिक, बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान देना भी गरीबी से लड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
युवाओं से बोले- अपनी सोच की सीमाएं तोड़ें
प्रधानमंत्री ने कहा कि व्यक्ति और देश दोनों अपनी वास्तविक क्षमता को तभी पहचान पाते हैं, जब वे सीमित सोच से बाहर निकलते हैं। उन्होंने युवाओं से अपने सपनों और प्रतिभा पर सीमाएं नहीं लगाने की अपील की। आईआईटी खड़गपुर के 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित समारोह में उन्होंने संस्थान की भूमिका की सराहना की। पीएम ने कहा कि 1951 में स्थापित देश के पहले आईआईटी ने तकनीकी शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान के 75 विद्यार्थियों से संवाद भी किया।
तीन राज्यों के दौरे पर हैं प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री का शनिवार का दौरा पश्चिम बंगाल से शुरू हुआ। इसके बाद वह बिहार के वैशाली पहुंचे, जहां करीब 34,470 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास निर्धारित है। इनमें सड़क, ऊर्जा, शहरी बुनियादी ढांचे, जल संसाधन, शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। इस दौरान गंगा नदी पर बने नितीश सेतु को भी राष्ट्र को समर्पित किया जाना है। दौरे के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचेंगे। वहां गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में आईटीआई, एनएसटीआई और प्रशिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों के 52 राष्ट्रीय स्तर के टॉपर्स को सम्मानित किया जाएगा।