Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में भैंसों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा ● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद

बिरौंडा के 30 किसानों को मिले आबादी भूखंड, जेवर विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष व एसीईओ रहे मौजूद

top-news

ग्रेटर नोएडा के बिरौंडा गांव के 30 किसानों को छह फीसदी आबादी भूखंड मिल गया है। शुक्रवार को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा और प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने किसानों को आवंटन पत्र प्रदान किए। पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए ड्रा प्रक्रिया की वीडियो ग्राफी भी कराई गई।

दरअसल, बिरौंडा गांव के किसानों की जमीन का अधिग्रहण करने के बाद से लंबे अर्से से छह फीसदी आवासीय भूखंड लंबित थे। इन किसानों ने भूखंड पाने के लिए प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार से भी गुहार लगाई थी। सीईओ ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आबादी भूखंड शीघ्र देने के निर्देष दिए। नियोजन विभाग से इन भूखंडों को नियोजित करने के तुरंत बाद छह फीसदी आबादी भूखंड विभाग की तरफ से किसानों को आवंटन पत्र जारी कर दिए गए।

विधायक धीरेंद्र सिंह ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की पारदर्शी प्रक्रिया की सहराना की। भूखंड पाने वाले किसानों ने खुशी जताते हुए प्राधिकरण के प्रति आभार जताया। प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने कहा है कि इन सभी किसानों को आवंटन पत्र जल्द जारी कर दिए जाएंगे। उसके बाद इन किसानों सेे तय समय सीमा में लीज डीड की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। इस दौरान प्रबंधक प्रमोद, संदीप रावल आदि मौजूद रहे।