Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में भैंसों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा ● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा में वेस्ट सेग्रीगेशन पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

top-news

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा 09 मई 2025 को मदर्स डे एवं नेशनल टेक्नोलॉजी डे के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत वेस्ट सोर्स सेग्रीगेशन विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बता दे कि इस कार्यक्रम को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया था।

जानकारी के लिए बता दे कि इस आयोजन में ब्लू प्लैनेट एनवायरो सॉल्यूशंस, फीडबैक फाउंडेशन, एचसीएल फाउंडेशन, इंडियन पॉल्यूशन कंट्रोल एसोसिएशन (IPCA) और सेंटर फॉर एनवायरनमेंट एजुकेशन (CEE) जैसे संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इन संस्थाओं द्वारा जागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियाँ प्रस्तुत की गई, जिससे आम लोगों को कचरे की सही तरीके से छंटाई के महत्व को समझाया गया।

वहीं बात अगर कार्यक्रम के उद्देश्य की करें तो  इसका उद्देश्य लोगों को अपने घरों और कार्यालयों में ही कचरे को गीले और सूखे रूप में अलग करने की आदत डालने के लिए प्रेरित करना है। इस पहल से स्वच्छता अभियान को नई दिशा मिलेगी और पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।