Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में भैंसों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा ● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद

IPL 2025 अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, भारत-पाक तनाव के चलते बीसीसीआई का बड़ा फैसला

top-news

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को आईपीएल 2025 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। आईपीएल का 18वां सत्र अपने अंतिम चरण में था, और इसमें कुल 16 मैच बचे थे, जिसमें फाइनल मुकाबला भी शामिल था जो 25 मई को कोलकाता में होना था। बीसीसीआई अधिकारी ने कहा कि जब देश युद्ध जैसी स्थिति में है, तब क्रिकेट खेला जाना सही नहीं लगता।

इससे पहले धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाने वाला मुकाबला भी तकनीकी खराबी के कारण रद्द कर दिया गया था। फ्लड लाइट्स काम नहीं कर रही थीं, जिसके चलते दर्शकों और खिलाड़ियों को मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। गुरुवार से ही आईपीएल के भविष्य को लेकर संशय बना हुआ था, जिसे अब खत्म करते हुए बोर्ड ने टूर्नामेंट को स्थगित करने का निर्णय लिया।

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया था। इसके बाद पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेनाओं ने नाकाम कर दिया। जवाबी कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तान के चार लड़ाकू विमान मार गिराए और कई शहरों पर जवाबी हमले किए। इसी तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए बीसीसीआई ने आईपीएल स्थगित कर सुरक्षा को प्राथमिकता दी है।