Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में भैंसों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा ● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद

Greater Noida: देवला में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 6 हजार वर्ग मीटर जमीन अतिक्रमण से मुक्त

top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को ग्राम देवला में अधिसूचित एरिया की जमीन पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण ने 6 हजार वर्ग मीटर जमीन को कब्जे से मुक्त कराया, जिसकी कीमत करीब 12 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस दौरान तीन फार्म हाउस और कई अवैध प्लॉटों के फाउंडेशन को बुल्डोजर से ध्वस्त कर दिया गया।

एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई वर्क सर्किल तीन के तहत खसरा संख्या 472 की जमीन पर की गई। यहां कालोनाइजरों ने बिना अनुमति के अवैध रूप से फार्म हाउस और प्लॉट काटकर निर्माण शुरू कर दिया था। प्राधिकरण की ओर से कई बार नोटिस देने के बावजूद अवैध निर्माण नहीं हटाया गया, जिसके बाद महाप्रबंधक ए.के. सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल और 6 जेसीबी मशीनों की मदद से दो घंटे में अतिक्रमण हटाया गया।

सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने साफ कहा कि अधिसूचित जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। एसीईओ ने लोगों से अपील की है कि किसी भी जमीन की खरीद से पहले ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से जानकारी जरूर लें और अवैध कॉलोनियों से बचें।