Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में भैंसों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा ● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद

Operation Sindoor: भारत ने पहलगाम हमले का लिया बदला, रऊफ अजहर मारा गया

top-news

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का जवाब सख्ती से दिया है। 6 और 7 मई की दरम्यानी रात भारतीय सेना ने “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POJK) में नौ आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। लश्कर-ए-तयैबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिज्बुल मुजाहिदीन के ठिकानों पर किए गए इस हमले में कई आतंकियों के मारे जाने की खबर है। सबसे बड़ी कामयाबी रही मसूद अजहर के भाई और मोस्ट वॉन्टेड आतंकी रऊफ अजहर का मारा जाना।

रऊफ अजहर जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर का छोटा भाई था और 1999 के IC-814 विमान अपहरण का मास्टरमाइंड था। इस हाइजैक की साजिश उसने ही रची थी ताकि मसूद अजहर और अन्य आतंकियों को रिहा कराया जा सके। इसके अलावा वह पठानकोट (2016), पुलवामा (2019) और संसद हमले (2001) जैसे बड़े आतंकी हमलों में भी शामिल रहा। मसूद अजहर के बीमार पड़ने पर जैश के बड़े फैसले रऊफ ही लिया करता था।

रऊफ अजहर पर इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी था और वह लंबे समय से पाकिस्तान में छिपा हुआ था। उसकी मौत को भारत की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है क्योंकि यह आतंकी भारत ही नहीं, दुनिया भर की सुरक्षा एजेंसियों के लिए खतरा बना हुआ था। ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने यह साफ संदेश दिया है कि देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों को माफ नहीं किया जाएगा।