Delhi: पुलिस के हथ्ते चढ़ा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाला सख्स!
- sakshi choudhary
- 07 Jun, 2025
Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी श्लोक तिवारी ने शराब के नशे में फोन कर धमकी दी थी। यह घटना गुरुवार देर रात गाजियाबाद कोतवाली की डायल 112 पर दर्ज हुई, जब अनजान कॉलर ने मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी और फोन बंद कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए सर्विलांस शुरू की और दो विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस की सतर्कता से आरोपी को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया गया।
Delhi: जानिए रेखा गुप्ता के बारे में अधिक जानकारी

रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक हैं और वर्तमान में दिल्ली की मुख्यमंत्री पद पर कार्यरत हैं। वे दिल्ली भाजपा की महासचिव और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। 1974 में हरियाणा के जींद जिले के नंदगढ़ गांव में जन्मी रेखा का परिवार 1976 में दिल्ली आ गया था। Delhi में उनकी प्रारंभिक से उच्च शिक्षा तक की पढ़ाई हुई। छात्र जीवन के दौरान वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़ीं और दिल्ली विश्वविद्यालय में सक्रिय भूमिका निभाई।
इतनी पढ़ी लिखी है दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता
शैक्षणिक दृष्टि से रेखा गुप्ता ने बीकॉम की पढ़ाई दौलत राम कॉलेज से पूरी की और एलएलबी की डिग्री चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से हासिल की। उन्होंने छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की और Delhi विश्वविद्यालय छात्र संघ की महासचिव और बाद में अध्यक्ष भी बनीं। 2007 से 2009 तक एमसीडी की महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष रहीं। 2025 विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से जीतकर वे दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं, जो उनकी राजनीतिक यात्रा का बड़ा मुकाम है।
चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube
ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter