Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में भैंसों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा ● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद

Rohit Sharma ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, इंस्टाग्राम पर शेयर की जानकारी

top-news

Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। रोहित ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में इस फैसले की घोषणा करते हुए सभी प्रशंसकों और देशवासियों को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद कहा।

रोहित शर्मा ने यह बड़ा फैसला इंग्लैंड दौरे से पहले लिया है। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने वाली है, जिसका पहला मुकाबला 20 जून 2025 से खेला जाएगा। ऐसे में रोहित के संन्यास से टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि वे टीम के अनुभवी खिलाड़ी और मजबूत बल्लेबाज रहे हैं।

रोहित शर्मा का टेस्ट करियर शानदार रहा है। उन्होंने कई अहम मौकों पर टीम को जीत दिलाई और अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीता। उनके इस फैसले से फैंस भावुक हो गए हैं, लेकिन सभी ने उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ यह सीरीज किस कप्तान की अगुवाई में खेलेगी।