Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में भैंसों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा ● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में लीजबैक की जांच तेज, 42 प्रकरणों की हुई जांच

top-news

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अंतर्गत किसानों की आबादी भूमि की लीजबैक से जुड़ी गड़बड़ियों की जांच को लेकर एसआईटी ने बुधवार को 42 मामलों की जांच की। एसआईटी के अध्यक्ष डॉ. अरुणवीर सिंह और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने खैरपुर गुर्जर गांव में मौके पर जाकर निरीक्षण किया और संबंधित किसानों से मुलाकात की। इस दौरान किसानों से जरूरी दस्तावेज और साक्ष्य भी लिए गए।

एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने जानकारी दी कि कुछ किसान किसी कारणवश मौके पर उपस्थित नहीं हो सके और वे अपने दस्तावेज नहीं दे पाए। ऐसे किसान अब 14 मई 2025 को सुबह 10 बजे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय में एसआईटी के सामने अपने अभिलेख और बयान दे सकते हैं। प्रशासन किसानों को पूरा अवसर दे रहा है ताकि जांच पूरी पारदर्शिता से हो सके।

गौरतलब है कि ग्रेटर नोएडा में लीजबैक के 1451 मामलों को पहले ही शासन से अनुमति मिल चुकी है और प्राधिकरण इनकी प्रक्रिया भी कर रहा है। शेष 86 मामलों में जांच अभी चल रही है। बुधवार को एसआईटी के निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण के अन्य अधिकारी जैसे ओएसडी गिरीश कुमार झा, ओएसडी जितेंद्र गौतम, तहसीलदार सचेंद्र बहादुर सिंह और लेखपाल भी मौजूद थे।