Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में भैंसों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा ● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा में भूमिगत जलाशयों की सफाई 9 मई से शुरू, प्राधिकरण ने जारी किया शेड्यूल

top-news

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने पानी की स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए सभी भूमिगत जलाशयों की सफाई कराने का निर्णय लिया है। इसकी शुरुआत 9 मई से संकल्प सोसाइटी से होगी। इसके लिए तिथिवार शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। प्राधिकरण ने बताया कि सफाई के दौरान संबंधित इलाकों में पानी का प्रेशर कम रहेगा। जरूरत पड़ने पर टैंकर भी मंगवाए जा सकते हैं, और इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे सफाई के दौरान पानी स्टोर करके रखें और सहयोग करें। सफाई कार्य 9 मई से शुरू होकर 27 जुलाई तक चलेगा, जिसमें ओमीक्रॉन, लोटस वैली, गामा, बीटा, अल्फा, डेल्टा समेत कई सेक्टर और सोसाइटियां शामिल हैं। साथ ही, सभी बिल्डरों और अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशनों को अपने परिसरों में बने जलाशयों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा, एसडीएस एनआरआई रेजीडेंसी और एनआरआई सिटी में भी जल कनेक्शन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बिल्डर द्वारा आवेदन देने के बाद प्राधिकरण की टीम ने साइट पर पहुंचकर जल्द कनेक्शन देने की बात कही है। इससे वहां के निवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। प्राधिकरण ने संबंधित कॉन्ट्रैक्टर को कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं।