Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में भैंसों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा ● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद

Uttar Pradesh: यूपी में नई ट्रांसफर पॉलिसी को मंजूरी: 15 मई से 15 जून तक होंगे तबादले

top-news

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में 11 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिसमें राज्य कर्मचारियों की ट्रांसफर पॉलिसी 2025-26 भी शामिल है। इस नई नीति के तहत प्रदेश में 15 मई से 15 जून 2025 तक अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए जाएंगे।

ट्रांसफर पॉलिसी के प्रमुख बिंदु

नई ट्रांसफर पॉलिसी के अनुसार, समूह ‘क’ और ‘ख’ के अधिकतम 20 प्रतिशत अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया जाएगा, जबकि समूह ‘ग’ और ‘घ’ के लिए यह सीमा 10 प्रतिशत होगी। तबादले के लिए प्राथमिकता उन कर्मचारियों को दी जाएगी, जिन्होंने एक जिले में 3 साल और एक मंडल में 7 साल की सेवा पूरी कर ली है।

इसके अलावा, तबादला सत्र के दौरान समूह ‘ग’ और ‘घ’ कर्मचारियों के तबादले यथासंभव मेरिट आधारित ऑनलाइन सिस्टम के जरिए होंगे। यदि 10 प्रतिशत से अधिक तबादले की आवश्यकता होगी, तो इसके लिए विभागीय मंत्री की मंजूरी जरूरी होगी।

कर्मचारियों के लिए राहत

नई ट्रांसफर पॉलिसी से कर्मचारियों को अपनी पसंद के स्थानों पर तबादले का अवसर मिलेगा। खासकर, लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा, दिव्यांग बच्चों के माता-पिता को ऐसे स्थानों पर तैनाती दी जाएगी, जहां चिकित्सा और देखभाल की समुचित व्यवस्था हो।

यह कैबिनेट बैठक पेपरलेस रही, जिसमें सभी मंत्री टैबलेट के साथ शामिल हुए। सरकार का लक्ष्य न केवल प्रशासनिक प्रक्रियाओं को डिजिटल करना है, बल्कि प्रदेश में सड़क संपर्क, मूलभूत ढांचे, और निवेश के अवसरों को बढ़ाना भी है। योगी सरकार की इस नई ट्रांसफर पॉलिसी से प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार और कर्मचारियों के लिए बेहतर कार्य वातावरण की उम्मीद जताई जा रही है।