Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में 150 करोड़ रुपये निवेश करेगी स्वीडन की कंपनी! 500 युवाओं को मिलेगा रोजगार ● Greater Noida News: यीडा का मथुरा में बड़ा एक्शन, 9 हेक्टेयर जमीन से हटाया अवैध कब्जा! 27 करोड़ रुपये है कीमत ● नोएडा में यूनिटेक के खाली प्लॉटों से हटेगा अतिक्रमण, सुप्रीम कोर्ट ने 9 दिसंबर तक दिया अल्टीमेटम ● Greater Noida News: बेटी की शादी से पहले घर में सिलिंडर ब्लास्ट, पिता-पुत्र की मौत; शादी का सामान जलकर राख ● ग्रेटर नोएडा: तिलपता से दादरी तक बनेगा 4 KM लंबा एलिवेटेड रोड, रोजाना 2 लाख लोगों को मिलेगी जाम से राहत ● Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 100 की जगह 75 KM की रफ्तार से दौड़ेंगी गाड़ियां, जानें कब तक लागू रहेगी नई स्पीड लिमिट ● Delhi-NCR Weather: राजधानी में बढ़ी ठंड, दिल्ली की हवा 'खराब' श्रेणी में; कई इलाकों में AQI 300 पार ● Greater Noida News: ढकी नंबर प्लेट वाली क्रेटा का चालान करने पर ट्रैफिक कांस्टेबल पर कार्रवाई, इंस्पेक्टर पिता पर अभद्रता के आरोप ● Greater Noida News: जेवर में रूसी कंपनी फार्मस्टैंडर्ड लगाएगी मेडिकल उपकरण निर्माण इकाई? यीडा क्षेत्र में प्रतिनिधिमंडल ने देखी जमीन ● ग्रेटर नोएडा जिला बार एसोसिएशन कलेक्ट्रेट चुनाव: सभी प्रत्याशियों के नामांकन वैध, 2 दिसंबर को होगा मतदान

Uttar Pradesh: भारत-पाक तनाव के बीच उत्तर प्रदेश में मॉक ड्रिल के निर्देश, डीजीपी ने दिए सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम के आदेश

top-news

Uttar Pradesh: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने राज्य के सभी जिलों को सतर्क रहने और आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार से प्राप्त निर्देशों के तहत 19 जिलों की पहचान की गई है, जिनमें एक जिला ‘ए’ श्रेणी, दो ‘सी’ श्रेणी और बाकी ‘बी’ श्रेणी में रखे गए हैं। हालांकि, संवेदनशीलता को देखते हुए यह मॉक ड्रिल पूरे राज्य में सभी विभागों के समन्वय से कराई जाएगी।

जाने डीजीपी ने क्या कुछ कहा

डीजीपी ने बताया कि इन ड्रिल्स में पुलिस, अग्निशमन, नागरिक प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग की भागीदारी अनिवार्य होगी, ताकि किसी भी आकस्मिक हमले या आपदा की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। सिविल डिफेंस के अधिकारियों को भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं कि वे नागरिकों को हवाई हमले की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों और आवश्यक कदमों के बारे में प्रशिक्षित करें। भीड़ प्रबंधन, कम से कम जनहानि और त्वरित निकासी की योजना पर भी फोकस किया जा रहा है।

गृह मंत्रालय ने भी जारी किए थे ये निर्देश

सरकारी सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 7 मई को देशभर के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मॉक ड्रिल करने के निर्देश दिए थे। इसमें सायरन का अभ्यास, क्रेश ब्लैकआउट, महत्वपूर्ण स्थलों की गोपनीयता बनाए रखना और नागरिकों को हमले की स्थिति में सुरक्षित रहने के उपायों की जानकारी देना शामिल है। हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद यह कदम उठाया गया है। सरकार ने दोषियों को सख्त सजा देने की बात कही है।