Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● भाकियू अराजनैतिक से चार गांवों के किसानों ने बनाई दूरी, बोले- अब खुद लड़ेंगे अपने मुद्दों की लड़ाई ● ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में भैंसों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा ● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर

Heart Attack: 27 साल के व्यापारी की हार्ट अटैक से मौत! जानिए क्यों बढ़ रहा है दिल का खतरा और कैसे बचें

top-news

Heart Attack: गुजरात के सूरत से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 27 साल के एक कपड़ा व्यापारी रिषभ गांधी की अचानक दुकान में बैठे-बैठे हार्ट अटैक से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही उनकी सगाई हुई थी। सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल हो रही है और लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि इतनी कम उम्र में दिल का दौरा कैसे पड़ सकता है? यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई युवा लोगों की जिम में, पढ़ाई करते समय या पार्टी के दौरान हार्ट अटैक से मौत की खबरें आ चुकी हैं।

बढ़ रहा है Heart Attack का खतरा युवाओं में

Heart Attack
Heart Attack

पिछले कुछ वर्षों में हार्ट अटैक के मामलों में बड़ा इज़ाफा हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार, न सिर्फ बुजुर्गों में बल्कि युवाओं और यहां तक कि 20 साल से कम उम्र के बच्चों में भी दिल से जुड़ी समस्याएं देखने को मिल रही हैं। हाल ही में इंदौर में एक 18 वर्षीय छात्र की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि खराब जीवनशैली, अनियमित खान-पान, तनाव और शारीरिक गतिविधियों की कमी इसके प्रमुख कारण हैं।

कैसे रखें दिल को स्वस्थ?

विशेषज्ञों की मानें तो Heart Attack से बचने का सबसे अच्छा तरीका है नियमित व्यायाम और संतुलित जीवनशैली। एक स्टडी में पाया गया है कि सिर्फ 30 मिनट की रोजाना की एक्सरसाइज हार्ट अटैक के खतरे को काफी हद तक कम कर सकती है। साथ ही, तनाव से दूर रहना, हेल्दी डाइट लेना और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाना भी जरूरी है। याद रखें, दिल की बीमारी अब किसी उम्र की मोहताज नहीं है – सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video

यूपी के DGP राजीव कृष्ण का कड़ा संदेश ‘मीडिया संग लापरवाही पर होगी कार्रवाई’

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के भ्रष्ट अधिकारी हुए सस्पेंड!