Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में भैंसों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा ● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद

Greater Noida West: रंगदारी मांगने वाली महिला गिरफ्तार, 25 हजार रुपये कर चुकी थी वसूल

top-news

Greater Noida West की पैरामाउंट इमोशंस सोसाइटी के पास से पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, जो मकान मालिक से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांग रही थी। आरोपी महिला प्रीति गुप्ता ने पीड़ित से पहले ही ₹25,000 की रकम वसूल ली थी। पुलिस ने उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनमें व्हाट्सएप चैट और अन्य डिजिटल सबूत मौजूद हैं।

जानकारी के अनुसार, प्रीति गुप्ता ने एक फ्लैट किराए पर लिया था और उसे खाली करने के बदले मकान मालिक से भारी रकम की मांग कर रही थी। जब मांग पूरी नहीं हुई तो उसने मकान मालिक को जान से मारने और उसके बेटे को बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। यह पूरी साजिश कथित पत्रकार अजीत कुमार वियोगी उर्फ राज के साथ मिलकर रची गई थी।

पुलिस ने इस मामले में प्रीति गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ ठोस साक्ष्य जुटा लिए हैं। वहीं, अजीत कुमार वियोगी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष टीम बनाकर दबिश देना शुरू कर दिया है। मामला रंगदारी और साजिश रचने का है, जिस पर पुलिस गंभीरता से कार्रवाई कर रही है।