Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में भैंसों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा ● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद

India-Pakistan: भारत ने पाकिस्तान से सभी प्रकार के आयात पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध

top-news

India-Pakistan: भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ एक कड़ा फैसला लेते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर उस देश से सभी प्रकार के सीधे और परोक्ष आयात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। यह निर्णय विदेश व्यापार नीति 2023 के तहत लिया गया है। वाणिज्य मंत्रालय द्वारा दो मई को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि यह कदम सार्वजनिक नीति और राष्ट्रीय हित की रक्षा के लिए उठाया गया है। अब पाकिस्तान से किसी भी वस्तु का आयात – चाहे वह सीधे हो या किसी तीसरे देश के माध्यम से परोक्ष रूप से – पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी विशेष परिस्थिति में आयात की अनुमति दी जाती है, तो उसके लिए भारत सरकार की विशेष मंजूरी अनिवार्य होगी। यह प्रतिबंध आतंकवाद के खिलाफ भारत की सख्त नीति और पाकिस्तान को आतंकवाद का पनाहगाह मानते हुए उठाए गए कदमों का हिस्सा है। यह फैसला उस समय लिया गया है जब भारत-पाकिस्तान संबंधों में तनाव चरम पर है, खासकर पहलगाम हमले के बाद।

इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान पर आर्थिक दबाव बढ़ाने की रणनीति भी अपनाई है। भारत ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से पाकिस्तान को दिए गए ऋणों की समीक्षा करने को कहा है और साथ ही उसे फिर से एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट में शामिल कराने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। यदि पाकिस्तान ग्रे लिस्ट में जाता है और IMF से ऋण मंजूरी नहीं मिलती, तो उसकी आर्थिक स्थिति और अधिक कमजोर हो जाएगी। भारत का यह कदम आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मंच पर उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।