Health: Bill Gates को है एस्परगर सिंड्रोम, बेटी फोबे ने किया खुलासा
- sakshi choudhary
- 02 May, 2025
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शुमार और माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ‘एस्परगर सिंड्रोम’ नामक न्यूरोडेवलपमेंट समस्या से पीड़ित हैं। यह जानकारी उनकी बेटी फोबे गेट्स ने हाल ही में एक पॉडकास्ट ‘कॉल हर डैडी’ में साझा की। फोबे ने बताया कि उनके पिता सामाजिक रूप से थोड़े अजीब हैं और यह स्थिति कई बार परिवार के लिए अजीबोगरीब हो जाती है। उन्होंने एक उदाहरण साझा करते हुए कहा कि जब वह अपने बॉयफ्रेंड को घर लेकर आईं तो उनके लिए बिल गेट्स से मिलना एक भयानक अनुभव था।
एस्परगर सिंड्रोम को अब एक अलग बीमारी नहीं माना जाता, बल्कि यह ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर (ASD) का हिस्सा है। इससे ग्रस्त व्यक्ति को आई कॉन्टैक्ट, चेहरे के भाव और बॉडी लैंग्वेज समझने और प्रयोग करने में कठिनाई होती है। ऐसे लोग बातचीत में असहज महसूस कर सकते हैं और कई बार एक ही बात को दोहराते रहते हैं, जिससे संवाद और जटिल हो जाता है।
इस समस्या के पीछे के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन विशेषज्ञ इसे आनुवंशिक और पर्यावरणीय कारणों का परिणाम मानते हैं। इसका कोई निश्चित इलाज नहीं है, लेकिन सपोर्टिव थेरेपी से लक्षणों को नियंत्रित किया जा सकता है। डॉक्टर लक्षणों के आधार पर निदान कर सहायक चिकित्सा देते हैं जिससे प्रभावित व्यक्ति सामान्य जीवन बेहतर ढंग से जी सके।