Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में भैंसों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा ● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद

Noida International Airport के पास प्लॉट्स की योजना! 21 मई तक करें आवेदन, 11 जुलाई को होगा लॉटरी ड्रॉ

top-news

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के करीब रहने का सपना अब साकार हो सकता है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने सेक्टर-18, पॉकेट 9B में रिहायशी प्लॉट्स की योजना लॉन्च की है। इस योजना के तहत 200 वर्ग मीटर के कुल 276 प्लॉट उपलब्ध हैं, जिनका उपयोग केवल आवासीय उद्देश्य के लिए किया जा सकेगा। योजना का आवेदन 21 अप्रैल से शुरू हो चुका है और इच्छुक आवेदक 21 मई, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

प्लॉट्स का आवंटन एक पारदर्शी लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा, जिसका ड्रॉ 11 जुलाई को होगा। ड्रॉ के 30 दिन के भीतर सफल आवेदकों को प्लॉट का आवंटन पत्र भेज दिया जाएगा। योजना में विशेष कोटा भी रखा गया है. 17.5% प्लॉट किसानों के लिए, 5% औद्योगिक मजदूरों के लिए और 5% दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित हैं।

इस योजना के तहत आवेदन शुल्क की राशि श्रेणी के अनुसार तय की गई है। सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹7 लाख और SC/ST वर्ग के लिए ₹3.5 लाख है। पूरी आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है। इच्छुक आवेदक www.yamunaexpresswayauthority.com पर जाकर योजना का ब्रॉशर डाउनलोड कर सकते हैं, फॉर्म भर सकते हैं, आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर आवेदन पूरा कर सकते हैं। जेवर एयरपोर्ट और यमुना एक्सप्रेसवे के नजदीक होने के चलते यह निवेश एक बेहतर भविष्य की गारंटी माना जा रहा है।