Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में भैंसों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा ● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद

Greater Noida: सूरजपुर में जंगल में मुठभेड़, तीन बदमाश गिरफ्तार, चोरी की थार-स्कॉर्पियो-बलेनो बरामद

top-news

Greater Noida: गौतमबुद्ध नगर के सूरजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच जंगल में शुक्रवार को मुठभेड़ हो गई। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि रेलवे लाइन के पास जंगल में कुछ संदिग्ध लोग चोरी की गाड़ियों के साथ किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों को घेरने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से दो बदमाश घायल हो गए, जबकि एक को दौड़ाकर दबोच लिया गया।

घायल बदमाशों की पहचान गाजियाबाद निवासी 24 वर्षीय बिट्टू और सूरजपुर निवासी 24 वर्षीय गोलू के रूप में हुई है। तीसरे बदमाश की पहचान नवीन के रूप में हुई है, जो गाजियाबाद के जावली थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से तीनों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से दो पिस्टल (.32 बोर), एक तमंचा (.315 बोर), कुल 9 कारतूस और चोरी की तीन गाड़ियां थार, स्कॉर्पियो और बलेनो बरामद की गईं, जिनकी नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी।

बरामद थार और स्कॉर्पियो के संबंध में सूरजपुर थाने में पूर्व में चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और तीनों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। साथ ही, संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। पुलिस की तत्परता से एक बड़ी वारदात टल गई और इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखने में सफलता मिली।