Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में भैंसों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा ● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद

Greater Noida: गौर सिटी 2 की गैलेक्‍सी रॉयल सोसायटी में गार्ड हटाने पर हंगामा, लोगों ने जताई नाराजगी

top-news

ग्रेटर नोएडा वेस्‍ट स्थित गौर सिटी 2 की गैलेक्‍सी रॉयल सोसायटी में उस वक्‍त हंगामा खड़ा हो गया जब सोसायटी से सिक्‍योरिटी गार्डों को हटा दिया गया। गार्डों की अनुपस्थिति से नाराज होकर बड़ी संख्‍या में सोसायटी निवासी गेट पर एकत्र हो गए और बिल्‍डर प्रबंधन के खिलाफ विरोध जताया। लोगों ने मांग की कि गार्डों की तैनाती तुरंत की जाए ताकि सुरक्षा व्यवस्था बहाल हो सके।

प्रदर्शन की सूचना पर बिल्‍डर प्रबंधन मौके पर पहुंचा और लोगों को शांत करने की कोशिश की। प्रबंधन ने निवासियों को बताया कि वर्तमान सिक्‍योरिटी एजेंसी का लाइसेंस समाप्‍त हो गया है, इसी कारण गार्डों को हटाया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि एक नई सिक्योरिटी एजेंसी को जल्द ही नियुक्त किया जा रहा है और उसके गार्डों की तैनाती शीघ्र की जाएगी।

प्रबंधन के आश्वासन के बाद प्रदर्शन कर रहे लोग शांत हो गए और वापस लौट गए। इस पूरे मामले में पुलिस की मौजूदगी भी रही, जिन्होंने बताया कि बिल्‍डर और सोसायटी निवासियों के बीच आपसी सहमति बन चुकी है। अब नई एजेंसी के गार्डों के आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था दोबारा सामान्य हो जाएगी। सोसायटी के लोगों ने उम्मीद जताई है कि भविष्य में इस तरह की स्थिति से बचा जाएगा।