Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

दो लाख फ्लैट खरीदारों को 15 वर्ष से आशियाना का इंतजार, आज तक वादा पूरा नहीं कर पाए बिल्डर

top-news

नोएडा। 90 बिल्डर परियोजनाओं का नोएडा में 15 वर्ष से पूरा होने का इंतजार है। इसमें दो लाख फ्लैट खरीदार फंसे है, जो प्रति माह बैंक को फ्लैट की ईएमआइ चुका रहे हैं, किराए के मकान में रहने को मजबूर हैं।
इससे भी अधिक बुरे हालात उन बिल्डर परियोजनाएं का है, जिन्हें पूरा तो किया जा चुका है, लेकिन प्राधिकरण का बकाया नहीं चुकाने की वजह से करीब एक लाख लोगों की रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है।
ऐसे में फ्लैट खरीदारों को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर सपनों का आशियाना उन्हें कैसे हासिल होगा। बता दें कि वर्ष 2007 से 2009 के बीच नोएडा में कौड़ियों के भाव बिल्डरों को ग्रुप हाउसिंग भूखंड आवंटित हुआ।
इस भूखंड की आड़ में बिल्डरों ने खूब सपने दिखाकर लोगों से बुकिंग ली, तीन वर्ष में आशियाना देने का वादा किया गया, लेकिन आज तक यह वादा पूरा नहीं हो सका।
स्पोर्ट्स सिटी परियोजना
स्पोर्ट्स सिटी परियोजना के लिए सेटर-78,79, 100, 150, 152 में तीन बिल्डर कंसोर्डियम को भूखंड का आवंटन का आवंटन किया, जिसमें बिल्डरों को बाजार से 50 प्रतिशत कम दर पर इसलिए जमीन उपलब्ध कराई गई कि वह जमीन पर 70 प्रतिशत एरिया में खेल गतिविधियों का संचालन करेंगे, उस पर आने वाले खर्च को 28 प्रतिशत ग्रुप हाउसिंग निर्माण और दो प्रतिशत पर वाणिज्यिक निर्माण कर खर्च रकम की भरपाई करेंगे, लेकिन बिल्डरों ने ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट के लिए 28 प्रतिशत जमीन के 74 टुकड़े कर सबलीज कर दिया, जिस पर 40 हजार फ्लैट बन गए, लेकिन खेल गतिविधियां संचालित नहीं होने पर फ्लैट खरीदारों की रजिस्ट्री लटक गई।
आम्रपाली समूह की 12 परियोजनाएं नोएडा में करीब 45 हजार फ्लैट की डिलीवर दिया जाना था, इसके तीन वर्ष का समय बिल्डर ने दिया था, करीब 15 हजार फ्लैट तैयार कर दिया, लेकिन इनकी रजिस्ट्री फंस गई। सुप्रीम कोर्ट तक मामला गया, कोर्ट रिसीवर की ओर से एनबीसीसी से परियाेजनाओं को पूरा करने का काम दिया गया, लेकिन आज तक वह भी पूरे नहीं हुए, अब फंड की कमी का रोना रोया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *