Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

गाजियाबाद में मतगणना को लेकर सुरक्षा मजबूत, जिले में रहेगा डायवर्जन

top-news

गाजियाबाद। 13 मई यानी कल गोविंदपुरम अनाज मंडी में होने वाली नगर निकाय चुनाव की मतगणना को लेकर पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना कराई जाएगी। इसके लिए मतगणना स्थल को तीन कवच में बांट दिया गया है।
इसमें आईसोलेशन, इनर व आउटर कार्डन शामिल किए गए हैं। इस स्थान में मतगणना होगी उसे आइसोलेशन, मंडी परिसर को इनर व मंडी परिसर के बाहर के स्थान को आउटर कार्डन में बांटा गया है। प्रत्येक कार्डन की सुरक्षा व अन्य व्यवस्था की जिम्मेदारी एक-एक एसीपी के पास रहेगी।
मतगणना के दौरान मंडी परिसर के भीतर व बाहर 12 सौ से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। इन सभी की ड्यूटियां तय कर दी गई हैं। 13 मई की सुबह ही सभी सुरक्षाकर्मी अपनी-अपनी तैनाती वाले स्थल पर ड्यूटी संभाल लेंगे। सभी की प्वाइंट के हिसाब से ड्यूटी तय की गई है। सुरक्षाकर्मी हुड़दंग मचाने और माहौल खराब करने वालों से सख्ती से पेश आएंगे।
मतगणना स्थल में सघन चेकिंग के बाद ही लोगों को प्रवेश दिया जाएगा। बिना पास के किसी को भी भीतर जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही मशीनों व मतपेटियों को मतगणना स्थल में ले जाने के लिए विशेष कॉरिडोर बनाया गया है।
पुलिस लाइन में बनाया गया पार्किंग स्थल
मतगणना स्थल के भीतर व आसपास किसी को भी पार्किंग व वाहन लाने की अनुमति नहीं होगी। प्रत्याशियों के एजेंट, मतगणना कर्मियों व अन्य के लिए पुलिस लाइन में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही मंडी के सामने वाले मैदान में भी पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
आज मतगणना को लेकर यह रहेगा डायवर्जन प्लान
-मतगणना के लिए शनिवार की सुबह पांच बजे से डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। इसके तहत हापुड चुंगी से गोविंदपुरम अनाज मंडी के बीच वाहन नहीं चलेंगे। सभी वाहनों को हापुड चुंगी से डायमंड तिराहा से आत्माराम स्टील तिराहा होते हुए एनएच-9 होकर भेजा जाएगा। ये वाहन हापुड चुंगी से एएलटी की तरफ से भी जा सकते हैं।
-डासना पुल से हापुड़ चुगी की ओर वाहन नहीं आ सकेंगे। सभी वाहनों को डासना से एनएच-9, आत्माराम स्टील तिराहा से डायमंड तिराहा से हापुड चुंगी होकर भेजा जाएगा।
-इसके साथ ही छोटे वाहन कमला नेहरूनगर बिजलीघर तिराहा से सीबीआई एकेडमी या एनडीआरएफ की तरफ से आवागमन कर सकते हैं।
-गाजियाबाद से लोनी तिराहा की ओर होते हुए बागपत जाने वाले वाहनों को बंथला पुल से चिरोडी मार्ग होते हुए भेजा जाएगा।
-दिल्ली, लोनी बार्डर से आने वाले वाहन जो बागपत की ओर जाएंगे। ये वाहन बलराम नगर कट से नसबंदी चौराहा से नसबंदी कालोनी होते हुए जाएंगे।
-बागपत की ओर से आकर दिल्ली जाने वाले सभी वाहन लोनी कस्बा की ओर से नहीं जा सकेंगे। ये वाहन पुस्ता मार्ग से खजूरी होकर दिल्ली की तरफ भेजे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *