Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में भैंसों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा ● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा में लावारिस पशुओं की समस्या के समाधान की दिशा में अहम कदम

top-news

ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में लगातार सामने आ रही लावारिस पशुओं की समस्याओं को देखते हुए प्राधिकरण ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। बीमार, चोटिल अथवा हिंसक व्यवहार करने वाले पशुओं के कारण जनसुरक्षा से जुड़ी शिकायतें प्राधिकरण को मिल रही थीं। इस चुनौती से निपटने और समस्या के स्थायी समाधान हेतु ग्राम जलपुरा स्थित गौशाला में एक अनुभवी पशु चिकित्सक की नियुक्ति की गई है।

आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से सेवानिवृत्त पशु चिकित्साधिकारी सत्यपाल सिंह राठी को पशु चिकित्सक के पद पर तैनात किया गया है। वे न केवल गौशाला में गोवंशों का उपचार करेंगे, बल्कि ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में रहने वाले बीमार, चोटिल या रेबीज प्रभावित सामुदायिक पशुओं के उपचार, पकड़ने एवं उनके व्यवहार का निरीक्षण भी करेंगे। यह पहल क्षेत्र में मानव-पशु सह-अस्तित्व को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है।

गौशाला के महाप्रबंधक आर.के. भारती ने जानकारी दी कि यदि किसी नागरिक को क्षेत्र में बीमार या चोटिल पशु की सूचना मिलती है, तो वह 8860006496 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। सूचना मिलने के बाद टीम द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पशु कल्याण और नागरिक सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को लेकर संवेदनशील है और इस दिशा में लगातार प्रयासरत है।