Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव

सीईओ ऋतु महेश्वरी और ओएसडी सौम्या श्रीवास्तव के प्रयासों से ग्रेनो के 73 और फ्लैट खरीदारों को मिला मालिकाना हक

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा में फ्लैट खरीदारों के नाम रजिस्ट्री न करने वाले बिल्डरों का नाम सार्वजनिक तौर पर उजागर करने के प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी के फैसले का असर दिखने लगा है। अब बिल्डरों ने खरीदारों के नाम फ्लैटों की रजिस्ट्री कराने की रफ्तार बढ़ा दी है। शुक्रवार को खरीदारों के नाम 73 फ्लैटों की रजिस्ट्री हुई। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओसएडी सौम्य श्रीवास्तव ने बताया कि षुक्रवार को सोलारिस रियलटेक, स्टार सिटी रियल एस्टेट, गौड़ संस हाईटेक, गौड़ संस प्रमोटर्स, हवेलिया बिल्डर, एआईजी इंफ्राटेक, पिजन बिल्डहोम, न्यू-वे होम, पंचशील बिल्डटेक, एंथम इंफ्रा, फ्यूजन बिल्डटेक के 73 फ्लैटों की रजिस्ट्री हुई। प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने कहा है कि फ्लैट खरीदारों के हक के लिए प्राधिकरण की तरफ से हर संभव कोशिश जारी रहेगी। खरीदारों की सुविधा को देखते हुए प्राधिकरण भी शिविर का आयोजन लगातार करता रहेगा।