Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव

निकाय चुनाव की वोटिंग के दौरान सपा प्रत्याशी का बेटा गिरफ्तार, मतदाताओं को प्रलोभन देने का आरोप

top-news

ग्रेटर नोएडा। दादरी से समाजवादी पार्टी के टिकट से चेयरमैन पद के प्रत्याशी अयूब मलिक के बेटे परवेज़ मालिक व उसके साथी करतार को पुलिस ने मतदान प्रभावित करने के आरोप में बृहस्पतिवार देर रात गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि दोनों ने मतदाताओं को प्रलोभन देकर अपने पक्ष में मतदान करने का दबाव बनाया। बात नहीं मानने पर धमकी भी दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अयूब मलिक के बेटे परवेज़ समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
दादरी कोतवाली प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि जीटी रोड स्थित मतदान केंद्र पर मतदान के दौरान परवेज ने मतदाताओं पर अनुचित रूप से अपने पिता के पक्ष में मतदान करने का दबाव बनाया। इसकी शिकायत वहां मौजूद लोगों ने चुनाव अधिकारी से की।
शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की गई। मतदान समाप्त होने के बाद शिकायतकर्ता को बुलाया गया। इसके बात पता चला कि आरोपितों ने धन का प्रलोभन देकर मतदान को प्रभावित करने का दबाव बनाया था। चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन करने पर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।