Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

गाजियाबाद में विधायक नंदकिशोर गुर्जर और बसपा चेयरमैन प्रत्याशी में तीखी नोकझोंक, फर्जी वोटिंग का था मामला

गौतमबुद्धनगर/गाजियाबाद/हापुड़। नगर निकाय चुनाव के लिए आज बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे से गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद और हापुड़ सहित प्रदेश के 38 जिलों में मतदान हो रहा है। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा।
इस दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस ने पुख्ता व्यवस्था की है। मतदान सुरक्षित, शांतिपूर्ण व पारदर्शी तरीके से कराने को भरपूर पुलिसबल की तैनाती हुई है।
हापुड़ में सुबह 10.30 बजे तक 12.28 प्रतिशत लोगों ने डाले वोट
गाजियाबाद से सटे हापुड़ जिले के तीन नगर पालिका व एक नगर पंचायत के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। करीब 347377 मतदाताओं में से सुबह 10.30 बजे तक करीब 12.28 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
सबसे अधिक मतदान बाबूगढ़ नगर पंचायत 13.71 और सबसे कम पिलखुवा नगर पालिका में 9.10 प्रतिशत हुआ है। मतदान में 33 अध्यक्ष व 491 सभासद पदों पर प्रत्याशी चुनावी रण में हैं। किस के सिर ताज सजेगा, इसका परिणाम मतगणना होने पर 13 मई को आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *