Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव

गाजियाबाद में ADM के साथ आए युवकों ने 2 सेल्समैन को जमकर पीटा, वीडियो वायरल

top-news

गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र के तुरब नगर मार्केट में एक एडीएम के साथ आए दो युवकों ने दुकान में दो सेल्समैन की पिटाई कर दी।
युवकों ने दोनों को कई थप्पड़ मारे। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है।
बताया गया है कि पश्चिम के 1 जिले में तैनात एडीएम का परिवार इंदिरापुरम क्षेत्र में रहता है। उनके यहां कोई घरेलू आयोजन होना है। जिसके चलते उनकी पत्नी 4 दिन पहले तुराबनगर मार्केट में एक आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान पर खरीदारी के लिए आई थी। आरोप है कि इस दौरान एक सेल्समैन ने उन्हें लेकर कमेंट कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
सेल्समैन की पिटाई के साथ दुकानदार को हड़काया
पुलिस ने पूछताछ के लिए दोनों सेल्समैन को हिरासत में लिया। बाद में एडीएम के कहने पर पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया। बुधवार को एडीएम अपने दो साथियों के साथ दुकान पर पहुंचे और सेल्समैन की पिटाई के साथ दुकानदार को भी हड़का दिया।
सेल्समैन के नाम साजन और आशु हैं। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एडीएम काउंटर पर खड़े रहे और उनके साथ आए युवकों ने दोनों सेल्समैन का कालर पकड़कर थप्पड़ मारने शुरू कर दिए।
एसीपी कोतवाली सुजीत कुमार राय का कहना है कि मामले में अभी किसी भी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर या सूचना नहीं मिली है। वायरल हो रहे वीडियो पर संज्ञान लेकर जांच कराई जा रही है।