Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव

गाजियाबाद में भाजपा के 30 बागी कार्यकर्ता आखिरकार पार्टी से हुए निष्कासित

top-news

गाजियाबाद। निकाय चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर भाजपा में जमकर रार हुई थी, जिसमें टिकट न मिलने पर कई बगावती तेवर दिखाते हुए पार्टी प्रत्याशियों के सामने चुनाव मैदान में उतर गए।
कई दौर तक चले मान-मनौव्वल के बाद बगावती तेवर अपनाने वालों को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशौदिया ने छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया। इनमें एक पूर्व चेयरमैन, आठ पूर्व पार्षद सहित 30 पदाधिकारी शामिल हैं। उन्होंने मंगलवार देर शाम पार्टी से निष्कासित होने वालों की सूची जारी की है। देखें लिस्ट-
-वार्ड 84 से राजनगर मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा
-वार्ड 91 के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष अजय गुप्ता
-वार्ड 33 से पूर्व पार्षद अरुण जैन
-मंडल महामंत्री ऋषभ जैन
-वार्ड 50 से मंडल मंत्री नीतू सिंह
-वार्ड 68 से पूर्व मंडल अध्यक्ष गुलाब चन्द गुप्ता
-वार्ड 72 से पूर्व पार्षद मनोज गोयल
-वार्ड 76 से पूर्व महानगर मंत्री दिनेश लखेड़ा
-वार्ड 80 से पूर्व पार्षद हेमलता शर्मा और आलोक शर्मा
-वार्ड 86 से पूर्व पार्षद आनंद गुप्ता
-वार्ड 87 से पूर्व पार्षद सलेख चंद त्यागी
-वार्ड 85 से पूर्व पार्षद विनोद शर्मा
-वार्ड 46 से पूर्व नामित पार्षद मोहन सिंह रावत
-वार्ड 83 से पूर्व पार्षद कुसुम सिंह व एसपी सिंह
-वार्ड 61 से मंडल महामंत्री प्रमोद चौधरी
-वार्ड 10 से मंडल महामंत्री नीतू श्रीवास्तव, चंद्र भूषण श्रीवास्तव
-वार्ड 79 से वार्ड अध्यक्ष प्रमोद तिवारी
-वार्ड 51 से मंडल महामंत्री प्रीति शर्मा
-वार्ड 94 से मंडल महामंत्री शशि खेमका
इसके अलावा पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, मुरादनगर के पूर्व चेयरमैन राधे कृष्ण अरोड़ा और मुरादनगर से निर्दलीय प्रत्याशी रेखा अरोड़ा, जिला उपाध्यक्ष राकेश त्यागी, जिला संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ नितिन त्यागी, पूर्व मंडल महामंत्री विनोद चौधरी, शक्ति केंद्र संयोजक प्रदीप कश्यप, मंडल उपाध्यक्ष डासना ज्योति शर्मा को छह वर्ष तक के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है।