Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा
● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में
● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज
● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना
● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी
● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन
● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव
ग्रेटर नोएडा के महिंद्रा शोरूम में लगी भीषण आग, कई गाड़ियां जलकर हुई खाक
- sakshi choudhary
- 08 May, 2023
ग्रेटर नोएडा।
ग्रेटर नोएडा के साइट-4 मे स्थित महिंद्रा के शोरूम में आग लग गई। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। किसी तरीके से आग पर काबू पाया गया, लेकिन इस घटना में कई गाड़ी जलकर खाक हो गई है। बताया जा रहा है कि यह घटना सोमवार सुबह की है। अभी तक घटना की मुख्य वजह का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्राथमिक जांच में बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। काफी लोग अपनी गाड़ियों की सर्विस करवाने भी महिंद्रा के शोरूम में आए थे। उनकी गाड़ियां भी पूरी तरीके से जल गई हैं। इसके अलावा शोरूम के बाहर खड़ी कुछ नई गाड़ी भी जलकर खाक हो गई। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
