Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव

युवती के निजी फोटो सोशल मीडिया पर किए वायरल, दोस्तों पर FIR; अकेले में बुला रहा था मिलने

top-news

गाजियाबाद। इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी की युवती के निजी फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। दोस्तों ने पहले धमकी देकर रुपये की मांग की थी। रुपये नहीं देने पर रिश्तेदारों, दोस्तों को फोटो भेज दिया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है।
युवती ने बताया कि वह एक युवती और युवक के साथ मकान में रहती थी। युवती से गहरी मित्रता थी। युवती को मोबाइल का पासवर्ड पता था। दोनों ने उनके निजी फोटो मोबाइल से निकाल लिए। इसके बाद ब्लैकमेल करने लगे। युवती ने उनका साथ छोड़ दिया।
आरोप है कि दोस्त उसे अकेले मिलने के लिए बुलाने लगा। नहीं आने पर फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देने लगा। इसके बाद युवती से कुछ निजी फोटो भेजने को कहा।
ब्लैकमेल कर रुपये की मांग करने लगा। नहीं देने पर दोनों ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर निजी फोटो रिश्तेदारों को और ऑफिस के लोगों को प्रसारित कर दीं। उन्हें बदनाम करने लगे। स्वजन ने इसका विरोध किया तो धमकी देने लगे।
पीड़िता की ओर से दोनों के खिलाफ नामजद शिकायत दी गई। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।