Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव

केरोसिन छिड़ककर प्रभारी के घर पहुंचा बसपा कार्यकर्ता, मच गया बवाल, वीडियो हो रह वायरल

top-news

गाजियाबाद: नगर निकाय चुनाव में बसपा में टिकट को लेकर हंगामा बढ़ता ही जा रहा है। पहले होर्डिंग लगाए गए और अब बसपा कार्यकर्ता शरीर पर केरोसिन छिड़ककर प्रभारी के घर पहुंचा तो बवाल मच गया।
इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के तुरंत बाद बसपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र जाटव ने कविनगर पुलिस को इसकी शिकायत भेजकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया है। उन्होंने टिकट के बदले पैसे मांगे जाने के आरोपों को निराधार बताया है। साथ ही उनका दावा है कि उक्त व्यक्ति बसपा का कार्यकर्ता नहीं है।
पता चला है कि लोनी निवासी आदर्श नाम का व्यक्ति शरीर पर केरोसिन छिड़ककर बृहस्पतिवार देर शाम को बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी समसुद्दीन राइन के तनुश्री सोसायटी स्थित आवास पर पहुंचा।
टिकट के बदले पैसा लेने का आरोप लगाकर माचिस मंगाने को चिल्लाने लगा। एक सहयोगी इसका वीडियो बनाने लगा। कुछ देर बाद वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। पता चला है कि उक्त व्यक्ति लोनी नगर पालिका परिषद से पार्षद का चुनाव लड़ने को बसपा से टिकट मांग रहा है।