Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

निवेश कर दो गुने लाभ कमाने का झांसा देकर बड़ी ठगी, अभियंता ने गंवाए 32 लाख रुपये; दोस्त से लिया था उधार

top-news

ग्रेटर नोएडा। नालेज पार्क कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर 150 स्थित सोसायटी में रहने वाले अभियंता श्याम सुंदर शर्मा से क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने के नाम पर 32 लाख की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच में पता चला है कि पीड़ित ने कर्ज लेकर रकम निवेश की और उसके साथ ठगी हो गई। पुलिस ठगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
टेलीग्राम पर उसके पास आया मैसेज
दर्ज कराई गई रिपोर्ट में श्याम सुंदर शर्मा ने कहा है कि टेलीग्राम पर उनके पास कुछ दिन पहले एक व्यक्ति का संदेश आया। संदेश भेजने वाले ने घर बैठे निवेश रकम का दो गुना कमाने का झांसा दिया। आरोपित ने कहा कि वह जितनी रकम निवेश करेंगे, क्रिप्टो करेंसी में उनको दो गुना रकम वापस मिलेगी। पीड़ित ने दस से अधिक बार में 32 लाख रुपये निवेश कर दिए। निवेश के लिए पीड़ित को टेलीग्राम ग्रुप पर जोड़ा गया।
निवेश करने के लिए दोस्त से ली उधार ली रकम
रकम निवेश करने के लिए श्याम ने अपने मित्र व रिश्तेदारों से रकम उधार ली। कर्ज ली गई रकम डूबने के बाद से पीड़ित तनाव में है। टेलीग्राम पर इन दिनों ठगी का धंधा तेजी से चल रहा है। जो लोग इस ग्रुप पर नए जुड़ते है, उनके पास खुद से संदेश पहुंच जाते है, जिसमें कहा जाता है कि पीजी चाहिए, लोन चाहिए, पार्ट टाइम जाब चाहिए या अन्य कोई जरूरत हो तो बताइए। लोग इस झांसे में आ जाते है और ठगी का शिकार हो जाते है।
निवेश के नाम पर ठगी का हुआ शिकार
नालेज पार्क कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह ने कहा कि पीड़ित ने कर्ज लेकर रकम निवेश की और वह ठगी का शिकार हो गया। लोगों से अपील है कि वह ठगों के झांसे में न आए। ठग हमेशा दो गुना रकम कमाने का झांसा देते है। जागरूकता ही ठगी से बचाव का उपाय है। अभियंता से ठगी के मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ठगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *